राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): बीजापुर, 23 नवंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने जंगल से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जखीरा बरामद किया है। इसमें एक नाइट विजन डिवाइस, वायरलेस सेट और एक कैमरा शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह बरामदगी रविवार को उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुंजेपार्टी गांव के पास पहाड़ी वाले जंगली इलाके में सुरक्षा बलों के एक संयुक्त दल द्वारा चलाए गए खोजी अभियान के दौरान की गई। उन्होंने बताया कि मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर 21 नवंबर को यह अभियान शुरू किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि माओवादियों का यह छिपाया हुआ सामान रविवार को उसूर थाने से लगभग 20 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित पहाड़ी वाले जंगली इलाके में मिला। बरामद की गई वस्तुओं में एक नाइट विजन डिवाइस (रात में देखने में मदद करता है), वायरलेस सेट, एक कैमरा, सोल्डरिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैटरी, चार्जर, टॉर्च, एलईडी लैंप, मल्टीमीटर, चिकित्सा का सामान और रोजमर्रा के इस्तेमाल की अन्य चीजें शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि उसूर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और बरामद की गई सामग्रियों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री दिखे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या सुरक्षा शिविर को सूचित करें। साथ ही, ऐसी चीजों से दूर रहें और उन्हें बिल्कुल न छुएं।
पुलिस ने बताया कि इस साल 31 मार्च को छत्तीसगढ़ को सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी से मुक्त घोषित किया गया था। उसके बाद सुरक्षा बलों ने बस्तर क्षेत्र के सात जिलों (जिसमें बीजापुर भी शामिल है) में खोज और इलाके में पकड़ को मजबूत करने के अभियान को तेज किया ताकि माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य सामानों का पता लगाया जा सके।
सुरक्षा बलों ने पांच नवंबर को कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के पास माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) के 711 गोले बरामद किए थे। इसके अगले ही दिन, उसी उसूर थाना क्षेत्र में उन्होंने 900 इलेक्ट्रॉनिक और गैर-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर के साथ-साथ विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की थी।
सुरक्षा बलों ने 17 नवंबर को उसूर इलाके के एक जंगल से बीजीएल के 50 गोले भी बरामद किये थे। Web Title: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने ‘नाइट विजन डिवाइस’ और अन्य सामान बरामद किया महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, वकील हिमांशु शेखर गिरफ्तार, सौरभ ने पूछताछ में बताया था नाम Gen Z वाली पॉलिटिक्स, सियासी एजेंडा फिक्स!
भाजपा ने राहुल को बताया बेरोजगार, नौकरी देने के वादे कितने हुए पूरे? मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन : साय बेवजह जनता को परेशान कर वसूली करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं, अमित चिमनानी का बड़ा बयान कलार महोत्सव में हुए शामिल सीएम साय, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- हर वर्ग की उन्नति से ही विकसित CG का निर्माण संभव छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में हुई नई नियुक्तियां, 17 जिलों को मिली नई अध्यक्ष, यहां देखें सूची नक्सली खत्म होते ही बस्तर में पांव पसार रहे तस्कर, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकड़ाए तीन आरोपी सरकारी शिक्षक के घर चंगाई सभा!
मौजूद थे पास्टर सहित कई लोग, धर्मांतरण का आरोप लगाकर किया बवाल
