राष्ट्रवाणी (बस्तर ब्यूरो): CG News: छत्तीसगढ के बस्तर में बढ़ते अवैध शराब के कारोबार के बीच आबकारी विभाग ने बडी कार्रवाई की है। विभाग ने 20 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन जप्त किए हैं। शराब तस्करी में शामिल 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो नाबालिक और एक 18 वर्षीय युवक शामिल है।
बता दें कि, आरोपियों के पास से 140 पेटी गोवा ब्रांड की अवैध देसी शराब जब्त किया गया है। जब्त शराब की कुल कीमत 9.43 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल किए जाने में जाने वाले 3 वाहनों को भी जप्त कर लिया गया है।
आबकारी विभाग के अनुसार, आरोपी मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में शराब लाकर छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में अवैध रूप से खपाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले आबकारी विभाग की टीम ने उन्हें धर दबोचा। अबकारी विभाग ने 21 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना पर दरभा थाना क्षेत्र के छोटे कड़मा में छापेमार कार्रवाई की, जिसमे एक नाबालिक को गिरफ्तार किया गया।
वहीं एक और गाड़ी से दो और तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से कुल 16 पेटी शराब जप्त बरामद हुई। वहीं पूछताछ में नाबालिक ने बताया कि सुनील सेठिया नाम के व्यक्ति ने गिट्टी खदान के रास्ते में शराब छुपा कर रखी है। तलाशी लेने पर एक अशोक लीलैंड में 124 पेटी गोआ ब्रांड मध्यप्रदेश की शराब बरामद की गई।
वहीं अभी मुख्य आरोपी सुनील सेठिया फरार बताया जा रहा है। आबकारी विभाग के अधिकारी अंकित सिंह राठौर ने बाताया कि जब्त की गई 140 पेटी शराब और तस्करी में इस्तेमाल किए गए तीनों वाहनों की कुल कीमत 20 लाख 96 हजार 350 रुपये आंकी गई है। तस्करी मे शामिल तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34/1, 34/2 , 36, 59 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
आरोपियों में शामिल दोनों नाबालिकों को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। वहीं 18 वर्षीय आरोपी प्रवीण बघेल को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी सुनील सेठिया की तलाश जारी है।
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: As Naxalism wanes, smugglers are gaining a foothold in Bastar; three individuals apprehended with a large quantity of illicit liquor. एशिया के धुरंधर, दुनिया ने लगाई मुहर! तीसरा सबसे ताकतवर देश बना भारत, चुनौतियों के बीच कैसे बढ़ा प्रभाव? महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, वकील हिमांशु शेखर गिरफ्तार, सौरभ ने पूछताछ में बताया था नाम ‘भर्ती’ की आस, स्थगन करे निराश!
विपक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप, क्यों आई परीक्षा स्थगित करने की नौबत? शादी के मंडप में अचानक आ धमकी प्रेमिका, किया जमकर हंगामा, बिना दुल्हन लौटी बारात Gen Z वाली पॉलिटिक्स, सियासी एजेंडा फिक्स! भाजपा ने राहुल को बताया बेरोजगार, नौकरी देने के वादे कितने हुए पूरे?
अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड, सपा नेताओं ने उठाए सवाल, कहा- यह चिंता का विषय रफ्तार ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां, पलक झपकते ही तीन बहनों समेत 4 लोगों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन : साय
