राष्ट्रवाणी: Charging Port Cleng: हम दिनभर अपना स्मार्टफोन जींस की जेब रखकर घूमते हैं. इस दौरान जेब के रेशे, धूल और मिट्टी के कण धीरे-धीरे फोन के चार्जिंग पोर्ट के अंदर जमा होने लगते हैं. शुरुआत में तो इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता लेकिन कुछ महीनों बाद अचानक चार्जिंग में दिक्कत आने लगती है. कई बार चार्जिंग केबल ठीक से अंदर तक फिट नहीं होती, जरा सा हिलने पर चार्जिंग रुक जाती है या फिर फोन बहुत स्लो चार्ज होता है. ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि उनके फोन की बैटरी या फिर चार्जर खराब हो गया है. लेकिन कई बार फोन में कोई खराबी नहीं होती. सिर्फ चार्जिंग पोर्ट में फंसी गंदगी साफ कर देने से यह परेशानी ठीक हो जाती है. जान लें कैसे आप घर बैठे अपने फोन का चार्जिंग पोर्ट साफ कर सकते हैं. चार्जिंग पोर्ट की सफाई करने से पहले कुछ सावधानियों का ध्यान जरूरी है वरना फायदे के बजाय बड़ा नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन को पूरी तरह से स्विच ऑफ कर दें. फोन बंद रहने से सफाई के दौरान शॉर्ट सर्किट और अंदरूनी सर्किट को नुकसान पहुंचने का खतरा खत्म हो जाता है. दूसरी जरूरी बात यह है कि पोर्ट के अंदर फंसी गंदगी निकालने के लिए कभी भी सेफ्टी पिन, सुई, चाकू या सिम इजेक्टर टूल जैसी नुकीली धातु की चीजों का इस्तेमाल न करें. चार्जिंग पोर्ट के अंदर बेहद नाजुक गोल्डन पिन या कनेक्टर होते हैं जो लोहे की चीज लगने से मुड़ या टूट सकते हैं. इसके अलावा पोर्ट के अंदर मुंह से जोर से फूंक भी न मारें क्योंकि सांस की नमी अंदर जाकर नमी से होने वाली खराबी पैदा कर सकती है. तो साथ ही सफाई के लिए पानी या किसी भी तरह के लिक्विड क्लीनर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. सही तरीके से सफाई करने के लिए आपको बस घर में मौजूद लकड़ी या प्लास्टिक की एक पतली टूथपिक काफी है. सबसे पहले टॉर्च की रोशनी से चार्जिंग पोर्ट के अंदर झांककर देखें कि धूल या रेशे किस कोने में फंसे हैं. अब टूथपिक को बेहद हल्के हाथों से पोर्ट के निचले हिस्से और किनारों पर घुमाएं. ध्यान रखें कि पोर्ट के बिल्कुल बीचों-बीच लगी पतली प्लेट पर ज्यादा दबाव न पड़े. धीरे-धीरे खुरचने पर जमी हुई धूल और कपड़े के रेशे ढीले होकर बाहर आने लगेंगे. अगर टूथपिक की नोक थोड़ी मोटी है, तो आप उसे हल्का सा छीलकर पतला भी कर सकते हैं. अंदर फंसी गंदगी ढीली होने के बाद एक सूखे और मुलायम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश की मदद से पोर्ट को हल्के हाथों से साफ करें. इससे कोनों में चिपके बारीक कण भी आसानी से बाहर निकल जाएंगे और पोर्ट बिल्कुल नया जैसा दिखने लगेगा. टूथपिक और ब्रश से सफाई करने के बाद भी कई बार धूल के बेहद बारीक कण पोर्ट के अंदर रह जाते हैं. इन्हें बाहर निकालने के लिए आप रबर वाले मैनुअल एयर ब्लोअर या कंप्रेस्ड एयर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्लोअर को पोर्ट से थोड़ी दूरी पर रखकर हवा मारें, जिससे बचा हुआ कचरा भी पूरी तरह साफ हो जाए. पूरी सफाई हो जाने के बाद फोन को ऑन करें और चार्जिंग केबल लगाकर देखें. अगर केबल बिना किसी रुकावट के मजबूती से फिट हो रही है और चार्जिंग तुरंत शुरू हो गई है तो आपका काम सफल रहा. भविष्य में चार्जिंग पोर्ट को दोबारा गंदा होने से बचाने के लिए अपनी पैंट की जेबों को साफ रखें. इसके अलावा आप बाजार या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बेहद कम कीमत में मिलने वाले सिलिकॉन डस्ट प्लग खरीद सकते हैं या फिर ऐसा फोन कवर इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें चार्जिंग पोर्ट को ढकने के लिए फ्लैप दिया गया हो. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

