राष्ट्रवाणी: रामपुर के तिब्बती बाजार में इस बार छाया कोरियन फैशन, ₹500 से शुरू हैं कपड़ेRampur News : रामपुर के तिब्बती बाजार में इस बार छाया कोरियन फैशन, 500 रुपये से शुरू हैं कपड़ेReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 19:21 ISTRampur ki local news : सर्दियों के साथ रामपुर का तिब्बती बाजार सज चुका है. इस बार यहां सिर्फ स्वेटर और जैकेट ही नहीं बल्कि कोरियन टॉप, कोरियन लांग स्कर्ट, वन पीस ड्रेस और कई नए डिजाइन देखने को मिल रहे हैं. लोकल 18 से दुकानदार डिकी भूटिया बताती हैं कि इस बार भी उन्होंने यहां 17 दुकानें लगाई हैं. इस बार बच्चों के लिए बेबी सूट, ट्रैक सूट, ग्लव्स और स्कार्फ की अच्छी वैरायटी आई हैं. कपड़ों की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 4 हजार रुपये तक जाती है. दुकानदार नूतन बताती हैं कि इस बार महिलाओं के बीच कश्मीरी सूट की काफी मांग है. इनकी कीमत करीब 2500 रुपये से शुरू होकर 3 हजार और 4 हजार रुपये तक है. रामपुर. सर्दियों का मौसम आते ही गर्म कपड़ों की खरीदारी शुरू हो जाती है. ऐसे में रामपुर का तिब्बती बाजार भी नए फैशन और डिजाइन के साथ सज गया है. इस बार बाजार में सिर्फ स्वेटर और जैकेट ही नहीं बल्कि कोरियन टॉप, कोरियन लांग स्कर्ट, वन पीस ड्रेस और कई नए डिजाइन देखने को मिल रहे हैं. यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कपड़ों की अच्छी वैरायटी मौजूद है. 500 रुपये से कपड़ों की कीमत शुरू हो रही है. लोकल 18 से दुकानदार डिकी भूटिया बताती हैं कि वह पिछले 15 साल से रामपुर में तिब्बती बाजार लगा रही हैं. हर साल ग्राहकों के लिए कुछ नया और ट्रेंडी लेकर आती हैं. इस बार भी उन्होंने यहां 17 दुकानें लगाई हैं. उनका कहना है कि बाजार में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सभी के लिए अलग अलग तरह के कपड़े उपलब्ध हैं. डिकी भूटिया के मुताबिक, इस बार बच्चों के लिए बेबी सूट, ट्रैक सूट, ग्लव्स और स्कार्फ की अच्छी वैरायटी हैं. महिलाओं के लिए तिब्बती शॉल, कॉर्ड सेट, स्टोल और लॉन्ग कोट उपलब्ध हैं. चाइनीज टॉप और कोरियन स्कर्ट महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं. छोटे डिजाइन वाले टॉप की मांग खूब हो रही है. लड़कों के लिए क्या लड़कों के लिए भी कोरियन डिजाइन की लेदर जैकेट उपलब्ध हैं. मफलर के साथ जुड़ी टोपी भी ग्राहकों को पसंद आ रही है. कपड़ों की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 4 हजार रुपये तक जाती है. दुकानदार नूतन बताती हैं कि इस बार महिलाओं के बीच कश्मीरी सूट की काफी मांग है. ये पूरे सेट में मिल रहे हैं जिनके साथ दुपट्टा भी दिया जा रहा है. इनकी कीमत करीब 2500 रुपये से शुरू होकर 3 हजार और 4 हजार रुपये तक है. 8 से 12 साल तक के बच्चों के लिए चाइनीज और कोरियन टॉप भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. इनकी कीमत 500 रुपये से लेकर 1000 और 1200 रुपये तक है. Advertisementकितने बजे से शुरू नूतन बताती हैं कि महिलाओं में इस बार वन पीस ड्रेस और कॉर्ड सेट का फैशन भी चल रहा है. ग्राहक इन डिजाइनों को पसंद कर रहे हैं. बाजार में बदलते फैशन के हिसाब से कपड़ों की वैरायटी लाई गई है ताकि हर उम्र के लोग अपनी पसंद के कपड़े खरीद सकें. रामपुर में जामिया इस्लामिया स्कूल के सामने लगने वाला यह तिब्बती बाजार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलता है. यह बाजार जनवरी के आखिरी तक लगा रहेगा.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Rampur,Uttar PradeshFirst Published :November 27, 2026, 19:21 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

