राष्ट्रवाणी: ऋतब्रत बनर्जी को झटका… कलकत्ता हाईकोर्ट ने पलटा स्पीकर का फैसलाऋतब्रत बनर्जी को झटका… कलकत्ता हाईकोर्ट ने पलटा स्पीकर का फैसला, 10 दिन में तय होगा कौन होगा नेता प्रतिपक्षEdited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:29 ISTCalcutta High Court News: पश्चिम बंगाल की सियासत और विधानसभा की कार्यवाही में एक बड़ा कानूनी उलटफेर हुआ है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस के उस विवादित फैसले को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें बागी गुट (डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस) के नेता ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया गया था.पश्चिम बंगाल विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस के फैसले को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. (फाइल फोटो)Calcutta High Court News: कलकत्ता हाईकोर्ट ने 27 नवंबर को पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर रथिंद्र बोस के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें बागी तृणमूल कांग्रेस नेता ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी गई थी. अदालत ने स्पीकर को इस मामले में 10 दिनों के भीतर नए सिरे से निर्णय लेने का निर्देश दिया है. जस्टिस कृष्णा राव की एकल पीठ ने स्पीकर के फैसले को रद्द करते हुए यह आदेश दिया. इस साल 3 जून को स्पीकर ने तृणमूल कांग्रेस के बागी धड़े के नेता ऋतब्रत बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी थी. इस धड़े को फिलहाल डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस के नाम से जाना जाता है. स्पीकर के फैसले को चुनौती देते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था. वह पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व वाले मूल पार्टी धड़े से जुड़े हैं, जिसे अब ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नाम से जाना जाता है. इस साल की शुरुआत में हाईकोर्ट की खंडपीठ ने ऋतब्रत बनर्जी और मुख्य सचेतक अखरुज्जमान को दो महीने की अंतरिम अवधि के लिए अपने पदों पर बने रहने की अनुमति दी थी. 18 अक्टूबर को यह अंतरिम अवधि समाप्त होने के बाद चट्टोपाध्याय ने जस्टिस राव की पीठ के समक्ष फिर याचिका दायर की. उन्होंने दलील दी कि अंतरिम अवधि बढ़ाए जाने का कोई आदेश नहीं होने के कारण ऋतब्रत बनर्जी और अखरुज्जमान को अपने पदों पर बने रहने का कानूनी अधिकार नहीं है. इस मामले में 21 नवंबर को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. 27 नवंबर को जस्टिस कृष्णा राव ने फैसला सुनाते हुए स्पीकर के ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता देने के निर्णय को रद्द कर दिया. 16 नवंबर को सुनवाई के दौरान जस्टिस राव ने स्पीकर की निर्णय प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे. उन्होंने पूछा था कि क्या स्पीकर किसी राजनीतिक पार्टी के संविधान और उसके फैसले की अनदेखी कर केवल विधायकों की संख्या के आधार पर इस तरह का निर्णय ले सकते हैं. हालांकि, ये उस समय की न्यायिक टिप्पणियां थीं, अंतिम आदेश नहीं. अंतिम फैसला आने के बाद राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि इससे तृणमूल कांग्रेस के मूल धड़े को राहत मिलेगी, जबकि बागी धड़े को राजनीतिक असहजता का सामना करना पड़ सकता है. फिलहाल दोनों धड़ों की ओर से अदालत के फैसले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.About the Authorराकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, , ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और में काम किया है. वर्तमान में वह h…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :Kolkata,West BengalFirst Published :November 27, 2026, 18:29 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

