राष्ट्रवाणी: कांग्रेस-भाजपा-निर्दलीय… एक महिला ने भरे 3 नामांकन, फिर इस पार्टी से बनी प्रधानकांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय… एक ही महिला ने भरे 3 नामांकन, फिर इस पार्टी से बन गई प्रधानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:24 ISTRajasthan Deed Pradhan Chunav 2026: डीग जिले की नगर पंचायत समिति में वती कुमारी ने कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय से नामांकन दाखिल किया. बहुमत कांग्रेस के पास होने के बावजूद वह बीजेपी के टिकट पर प्रधान चुनी गईं. इस चुनाव की एक और बात लोगों का ध्यान खींचती रही. वती कुमारी जब पहली बार नामांकन दाखिल करने पहुंचीं तो उन्होंने साड़ी पहन रखी थी. इसके बाद दूसरी बार वह सलवार-सूट में नजर आईं. अलग-अलग वेश में नामांकन दाखिल करने पहुंचने की बात भी इलाके में चर्चा का विषय बन गई.ख़बरें फटाफटएक ही महिला ने भरे 3 नामांकनडीग. पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में कई बार ऐसे उलटफेर देखने को मिलते हैं, जिनकी चर्चा लंबे समय तक होती है. डीग जिले की नगर पंचायत समिति से भी ऐसा ही एक दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां एक महिला प्रत्याशी ने प्रधान पद के लिए तीन अलग-अलग नामांकन दाखिल किए. उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा. आखिर में वती कुमारी बीजेपी के चुनाव चिह्न पर प्रधान बन गईं, जबकि पंचायत समिति में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत था. इस पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है. एक ही प्रत्याशी के तीन नामांकन और फिर बीजेपी के टिकट पर प्रधान बनना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. चुनाव के दौरान वती कुमारी के कपड़े भी चर्चा में रहे. वह हर बार अलग-अलग वेश में नामांकन दाखिल करने पहुंचीं. कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय के रूप में भरा नामांकन नगर पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान वती कुमारी पत्नी रिंकू ने तीन नामांकन दाखिल किए. उन्होंने एक नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में, दूसरा बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर और तीसरा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा. एक ही महिला की ओर से तीन अलग-अलग पहचान के साथ नामांकन दाखिल करने का यह मामला अपने आप में अनोखा रहा. आमतौर पर चुनाव में प्रत्याशी एक पार्टी या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरते हैं, लेकिन यहां एक ही नाम तीन अलग-अलग विकल्पों के साथ सामने आया. Advertisementकभी साड़ी तो कभी सलवार-सूट में पहुंचीं इस चुनाव की एक और बात लोगों का ध्यान खींचती रही. वती कुमारी जब पहली बार नामांकन दाखिल करने पहुंचीं तो उन्होंने साड़ी पहन रखी थी. इसके बाद दूसरी बार वह सलवार-सूट में नजर आईं. अलग-अलग वेश में नामांकन दाखिल करने पहुंचने की बात भी इलाके में चर्चा का विषय बन गई. हालांकि, चुनावी घटनाक्रम यहीं खत्म नहीं हुआ. तीन नामांकन दाखिल करने वाली वती कुमारी आखिर में बीजेपी के चुनाव चिह्न पर प्रधान चुनी गईं. प्रधान बनने के बाद जब वह शपथ लेने पहुंचीं तो उस दौरान भी उन्होंने अलग साड़ी पहन रखी थी. कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी बीजेपी ने बना लिया प्रधान नगर पंचायत समिति के चुनाव में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत होने के बावजूद प्रधान का पद बीजेपी के खाते में चला गया. वती कुमारी का तीन नामांकन से लेकर बीजेपी के सिंबल पर प्रधान बनने तक का सफर अब चर्चा में है. एक ही प्रत्याशी का कांग्रेस, निर्दलीय और बीजेपी के रूप में नामांकन करना और फिर बीजेपी से प्रधान बनना इस चुनाव का सबसे अलग घटनाक्रम रहा. फिलहाल डीग की इस पंचायत समिति में हुए इस चुनाव की चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर स्थानीय लोगों के बीच तक हो रही है.About the AuthorContent Producerआनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bharatpur,Bharatpur,RajasthanFirst Published :November 27, 2026, 18:24 ISTऔर पढ़ें

