राष्ट्रवाणी: आर्किटेक्ट पत्नी का ठप पड़ रहा था काम, पति ने दिया जोरदार आइडिया, बिजनेस हिटआर्किटेक्ट पत्नी का ठप पड़ रहा था काम, पति ने दिया जोरदार आइडिया, अब पूरे शहर में मैडम के बिजनेस की चर्चाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:23 ISTSuccess Story: सागर के मिनी वृंदावन में आर्किटेक्ट का काम ठीक न चलने पर मनोरमा सोनी ने ऑफिस बंद कर भोजनालय शुरू किया. लहसुन-प्याज रहित सात्विक भोजन परोसने के इस फैसले से उनका काम न सिर्फ सफल हुआ, बल्कि वे 8-10 लोगों को रोजगार भी दे रही हैं. Sagar News: सागर अपने ऐतिहासिक और समृद्ध इलाकों के लिए जाना जाता है. सागर का बड़ा बाजार इलाका शहर का बेहद खास हिस्सा है. 300 साल पुराना यह क्षेत्र मिनी वृंदावन कहलाता है. यह इलाका शहर के सबसे धनाढ्य क्षेत्रों में गिना जाता है. यहां पर सराफा बाजार है. यहीं प्रदेश में चांदी के जेवरात तैयार करने वाली सबसे बड़ी मंडी भी है. इसके अलावा यहां सागर शहर की सबसे पुरानी चौपाटी स्थित है. इस इलाके में 50 से ज्यादा प्राचीन मंदिर हैं. यहां जिले और जिले के बाहर से लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहता है. हालांकि, इतने प्रसिद्ध इलाके में भोजन करने के लिए कोई अच्छा भोजनालय या रेस्टोरेंट नहीं था. बस इसी का फायदा मनोरमा को मिला. आर्किटेक्ट से भोजनालय तक का सफर हालांकि, मनोरमा की यह कहानी सिर्फ एक रेस्टोरेंट चलाने की नहीं है. यह कहानी एक महिला के साहस और बड़े फैसले की है. मनोरमा सोनी पेशे से एक आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर थीं. उन्होंने अपना ऑफिस खोलकर काम शुरू भी किया था. लेकिन उनके सामने घर और परिवार की जिम्मेदारियां भी थीं. ऑफिस और घर दोनों जगह एक साथ समय देना उनके लिए कठिन हो रहा था. इस कारण न तो घर के काम ठीक से हो पा रहे थे और न ही आर्किटेक्चर का काम अच्छे से चल पा रहा था. ऐसे में करियर में सफलता न मिलने पर उन्होंने रिस्क लेकर एक बड़ा बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया . पति का आइडिया काम कर गया जब मनोरमा असमंजस में थीं, तब उनके पति महादेव सोनी ने उन्हें एक नया विचार दिया. महादेव ने बताया कि बड़ा बाजार में 50 से ज्यादा मंदिर और बड़ा सराफा बाजार है. रोजाना बाहर से कई लोग आते हैं, लेकिन भोजन के लिए कोई रेस्टोरेंट नहीं है. अगर यहां भोजनालय शुरू किया जाए, तो काम चल सकता है. मनोरमा को पति का यह सुझाव बहुत पसंद आया. उन्होंने तुरंत इस क्षेत्र में एक अच्छी और बड़ी जगह की तलाश शुरू कर दी. जगह मिलने के बाद उन्होंने ‘श्री सेठ सांवरिया भोजनालय’ की शुरुआत की. इस इलाके के धार्मिक माहौल को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वैष्णव और सात्विक थाली देने का फैसला किया, जिसमें लहसुन और प्याज का इस्तेमाल नहीं होता है. Advertisementरिस्क लिया और 10 लोगों को दिया रोजगार बड़ा बाजार क्षेत्र में पहला भोजनालय शुरू होने के कारण इसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला. मनोरमा सोनी ने अपना आर्किटेक्ट ऑफिस बंद कर पूरी तरह भोजनालय पर ध्यान दिया. अब उनका काम बहुत अच्छे से चल रहा है. इतना ही नहीं, वे अपने इस भोजनालय के जरिए 8 से 10 लोगों को रोजगार भी दे रही हैं. मनोरमा का कहना है कि अब उन्होंने अपने घर की रसोई भी इसी में शामिल कर ली है. वे अब अपना 100 प्रतिशत समय इसी भोजनालय को दे रही हैं. अपने परिवार का काम चलाने के साथ-साथ अन्य लोगों को खुद से जोड़कर वे बेहद अच्छा महसूस कर रही हैं.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…Location :Sagar,Madhya PradeshFirst Published :November 27, 2026, 18:23 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

