राष्ट्रवाणी: नींबू खेती से चमकी पंकज की किस्मत, 10 कट्ठा से हर महीने ₹30 हजार की कमाईनींबू खेती से चमकी सीवान के पंकज की किस्मत, 10 कट्ठा से हर महीने ₹30 हजार की कमाई; बेटे को करा रहे B.TechEdited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:10 ISTSiwan Lemon Farming Success Story: सीवान के महुआरी गांव के किसान पंकज कुमार विद्यार्थी 10 कट्ठा जमीन में नींबू की खेती कर हर महीने 30 हजार रुपये कमा रहे हैं. इस कमाई से वह अपने बेटे को जयपुर से बीटेक पढ़ा रहे हैं. इनसे जानिए इस खेती का तरीका. ख़बरें फटाफट प्रियांशु कुमार/ सीवान: अगर मेहनत करने का जज्बा हो और खेती को सही तरीके से किया जाए तो छोटी सी जमीन भी अच्छी कमाई का जरिया बन सकती है. इसकी मिसाल सीवान जिले के महाराजगंज प्रखंड अंतर्गत महुआरी गांव निवासी किसान पंकज कुमार विद्यार्थी हैं. उन्होंने पारंपरिक खेती से हटकर नींबू की खेती को अपनी आमदनी का मुख्य साधन बनाया है. महज 10 कट्ठा जमीन में नींबू की खेती कर वह हर महीने करीब 30 हजार रुपये की आमदनी कर रहे हैं. खास बात यह है कि इसी खेती से होने वाली कमाई के दम पर वह अपने बेटे सिद्धार्थ को जयपुर की विवेकानंदा ग्लोबल यूनिवर्सिटी (VGU) से बीटेक की पढ़ाई करा रहे हैं. पांच साल पहले लगाया था बागान, अब सालोंभर होती है कमाई किसान पंकज कुमार विद्यार्थी बताते हैं कि करीब पांच साल पहले उन्होंने अपने खेत की 10 कट्ठा जमीन पर नींबू के पौधे लगाए थे. शुरुआत में पौधों की अच्छी देखभाल और रखरखाव पर विशेष ध्यान देना पड़ा. करीब दो से तीन साल तक लगातार मेहनत करने के बाद पौधों में अच्छे फल आने शुरू हुए. पिछले दो वर्षों से उन्हें नींबू की खेती से बेहतर आमदनी हो रही है. उनका कहना है कि नींबू की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें साल के 12 महीने फल मिलते रहते हैं. एक तरफ से नींबू तोड़ने का सिलसिला शुरू होता है तो दूसरी तरफ नए फल तैयार होने लगते हैं. इस वजह से किसानों को पूरे साल कमाई का अवसर मिलता है. नींबू की खेती ने बदली आर्थिक स्थिति, बेटे के सपनों को दे रहे उड़ान पंकज कुमार विद्यार्थी बताते हैं कि उनका पूरा परिवार खेती-बाड़ी पर निर्भर है. नींबू की खेती शुरू करने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है. खेती से होने वाली आमदनी का इस्तेमाल वह परिवार की जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई पर भी कर रहे हैं. उनका बेटा सिद्धार्थ जयपुर स्थित विवेकानंदा ग्लोबल यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है. किसान का कहना है कि खेती से होने वाली आमदनी ने उन्हें बेटे को उच्च शिक्षा दिलाने का हौसला दिया है. अब उनका सपना है कि बेटा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ा हो. मेहनत और देखभाल से खेती बनेगी कमाई का जरिया किसान पंकज कुमार विद्यार्थी का कहना है कि नींबू की खेती में शुरुआत के दिनों में धैर्य रखना बेहद जरूरी है. पौधों की नियमित देखभाल, समय पर खाद-पानी और बेहतर रखरखाव से अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सकती है. उनका मानना है कि किसान अगर थोड़ी सूझबूझ और मेहनत के साथ खेती करें तो कम जमीन में भी अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं. आज उनके खेत में लगे नींबू के पौधे न केवल परिवार की आजीविका चला रहे हैं, बल्कि बेटे के उच्च शिक्षा के सपने को भी पूरा करने में मददगार साबित हो रहे हैं. पंकज कुमार विद्यार्थी की कहानी उन किसानों के लिए प्रेरणा है, जो खेती को सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने और परिवार का भविष्य संवारने का माध्यम बनाना चाहते हैं. About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …Location :Siwan,BiharFirst Published :November 27, 2026, 18:10 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

