राष्ट्रवाणी: हाईवे पर टोल बचाने के लिए नंबर प्लेट छिपाया तो 5 गुना जुर्मानाहाईवे पर टोल बचाने के लिए नंबर प्लेट छिपाया तो 5 गुना जुर्माना, FASTag न लगाने पर भी फंसेंगेReported by:Written by:Last Updated:November 27, 2026, 18:03 ISTसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मल्टी-लेन फ्री फ्लो यानी MLFF टोलिंग सिस्टम के तहत टोल शुल्क से बचने के लिए जानबूझकर नंबर प्लेट छिपाने, उसमें छेड़छाड़ करने या FASTag न लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है. अब ऐसे वाहन चालकों से संबंधित फी प्लाजा पर लागू यूजर फी के अलावा 5 गुना जुर्माना भी वसूला जाएगा.दिल्ली में खास सिस्टम से टोल की वसूली हो रही.हाईवे पर टोल टैक्स से बचने के लिए जुगाड़ भिड़ाया तो महंगा पड़ेगा. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम के तहत सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है. अब अगर कोई वाहन चालक टोल शुल्क से बचने के लिए जानबूझकर अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट छिपाता है या उसके साथ छेड़छाड़ करता है या फिर FASTag नहीं लगाता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. नए नियम के तहत ऐसे दोषी वाहन चालकों से संबंधित टोल प्लाजा पर लागू सामान्य यूजर फी के अलावा 5 गुना अतिरिक्त जुर्माना वसूला जाएगा. मंत्रालय ने साफ किया है कि यह 5 गुना पेनाल्टी असल टोल शुल्क की वसूली के अलावा होगी. जुर्माने के तौर पर वसूली जाने वाली यह पूरी राशि संबंधित अथॉरिटी के खाते में जमा की जाएगी. क्या है MLFF टोल सिस्टम दरअसल, MLFF एक आधुनिक और बैरियर-लेस इलेक्ट्रॉनिक टोलिंग सिस्टम है, जिसमें टोल प्लाजा पर गाड़ियों को रुकने की ज़रूरत नहीं पड़ती. इसमें सड़क के ऊपर लगी ओवरहेड गैंट्री पर हाई-टेक FASTag रीडर और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगे होते हैं. ये कैमरे और रीडर चलती गाड़ी की पहचान कर लेते हैं और खाते से टोल का पैसा अपने आप कट जाता है. इस व्यवस्था से यात्रियों के समय और ईंधन की बचत होती है, साथ ही प्रदूषण में भी कमी आती है. सड़क परिवहन मंत्रालय का यह सख्त नियम देश के उन सभी हाईवे और टोल प्लाजा पर लागू होगा, जहां MLFF सिस्टम पहले से काम कर रहा है. इसके अलावा, भविष्य में देश के जिन भी नए हिस्सों और सड़कों पर इस बैरियर-लेस टोलिंग व्यवस्था को शुरू किया जाएगा, वहां भी यह नियम अपने आप प्रभावी हो जाएगा. Advertisementगलती की तो कार्रवाई तय समझिए अगर यह साबित हो जाता है कि नंबर प्लेट छिपाने या FASTag न लगाने का मकसद टोल शुल्क से बचना था, तो चालक पर कार्रवाई तय है. गाड़ी की आगे की, पीछे की या दोनों नंबर प्लेटों को ढकने, छिपाने या उनमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने और उस दौरान FASTag डिटेक्ट न होने की स्थिति में यह 5 गुना जुर्माना वसूला जाएगा. नियम तोड़ने वाले ऐसे वाहनों की पहचान के लिए एक मजबूत तकनीकी व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे किसी भी चालाकी को आसानी से पकड़ा जा सके. सरकार ने सड़क उपयोगकर्ताओं को साफ संदेश दिया है कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना, उसे छिपाना या FASTag न लगाना जानबूझकर टोल चोरी करने का प्रयास माना जाएगा, जिसका खामियाजा असल टोल के साथ-साथ 5 गुना भारी जुर्माने के रूप में भुगतना पड़ेगा.About the AuthorDeputy News Editorज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें मीडिया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 27, 2026, 18:01 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

