राष्ट्रवाणी (सरगुजा ब्यूरो): आज भी जिंदा सदियों पुरानी परंपरा,आधुनिक मशीनों के दौर में हसिया से धान काट रहेसरगुजा में आज भी जिंदा है सदियों पुरानी परंपरा, आधुनिक मशीनों के दौर में हसिया से धान काट रहे किसानReported by:Edited by:Last Updated:November 27, 2026, 17:44 ISTकृषि विशेषज्ञ जीआर पैकरा ने लोकल 18 को बताया कि हसिया से फसल काटने की पद्धति काफी पुरानी है, ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी किसान इस पारंपरिक कृषि यंत्र का इस्तेमाल करते हैं, खास बात यह है कि हसिया को स्थानीय लोहारों से आसानी से बनवाया जा सकता है, इसकी उपलब्धता और उपयोग में सरलता के कारण गरीब और सामान्य किसान भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. छतीशगढ़ के सरगुजा ज़िले में आधुनिक मशीनरी का चलन भले ही तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन आज भी गांव में पारंपरिक पद्धति हसिया का किसान इस्तेमाल कर रहे हैं, दरसल हसिया कि पुरानी पद्धति फसलों के कटाई में पहले इस्तेमाल किया जाता था जब मशीनिरी का नामो निशान नही था. उस समय में गरीब तपके के किसान हसिया का उपयोग तो करते ही थे साथ में अन्य किसान भी इसका उपयोग करते थे लेकिन धीरे धीरे दौर बदलता गया मशीन आ गया जिसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है किसान आसानी से कम समय में फसलों कि कटाई कर ले रहे हैं. इसके बावजूद गरीब किसान पुरानी पद्धति हसिया पर ही निर्भर है. सदियों पुरानी हसिया से कटाई की परंपरा कृषि विशेषज्ञ जीआर पैकरा ने लोकल 18 को बताया कि हसिया से फसल काटने की पद्धति काफी पुरानी है, ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी किसान इस पारंपरिक कृषि यंत्र का इस्तेमाल करते हैं, खास बात यह है कि हसिया को स्थानीय लोहारों से आसानी से बनवाया जा सकता है, इसकी उपलब्धता और उपयोग में सरलता के कारण गरीब और सामान्य किसान भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यह परंपरा केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्थानीय कारीगरों से भी जुड़ी हुई है. मशीनों ने छीना मजदूरों का रोजगार जीआर पैकरा के मुताबिक आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल बढ़ने से खेतों में काम करने वाले मजदूरों के रोजगार पर असर पड़ा है, पहले धान की कटाई के लिए बड़ी संख्या में मजदूरों की जरूरत होती थी, जिससे ग्रामीण गरीब परिवारों को आसानी से काम मिल जाता था लेकिन अब गांव-गांव तक थ्रेशर, हार्वेस्टर और रिपर जैसी मशीनें पहुंच गई हैं, इससे कटाई और मिंजाई का काम कम समय में पूरा हो जाता है, लेकिन मजदूरों के लिए रोजगार के अवसर कम होने के साथ मजदूरी मिलने की संभावनाएं भी प्रभावित हुई हैं. हाथ से कटाई में समय ज्यादा, लेकिन धान का नुकसान कम पारंपरिक तरीके और मशीनों से कटाई के बीच अंतर बताते हुए कृषि विशेषज्ञ ने कहा कि हाथ से हसिया द्वारा धान की कटाई करने में निश्चित रूप से ज्यादा समय लगता है, वहीं मशीनों से कम समय में बड़े खेतों की कटाई संभव हो जाती है, हालांकि हाथ से कटाई करने का एक फायदा यह भी है कि धान की बालियां और दाने खेत में कम बिखरते हैं, इसके मुकाबले रिपर जैसी मशीनों से कटाई के दौरान कुछ धान खेत में छूटने या बिखरने की संभावना रहती है, इसलिए किसान अपनी जरूरत और परिस्थितियों के हिसाब से कटाई का तरीका चुनते हैं. किसानों की आर्थिक स्थिति तय करती है कटाई का तरीका कृषि विशेषज्ञ जीआर पैकरा का कहना है कि किसान को पारंपरिक और आधुनिक पद्धति में से किसका इस्तेमाल करना चाहिए, यह पूरी तरह उसकी आर्थिक स्थिति और जरूरत पर निर्भर करता है, जो किसान आर्थिक रूप से संपन्न हैं, वे मशीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं जिन किसानों के पास सीमित संसाधन हैं और परिवार के सदस्य खेती के काम में सहयोग कर सकते हैं, उनके लिए पारंपरिक तरीके से कटाई करना भी बेहतर विकल्प हो सकता है.Location :Surguja,ChhattisgarhFirst Published :November 27, 2026, 17:44 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

