राष्ट्रवाणी: महिलाओं ने बांस से शुरू किया कारोबार, हाथों से बना रहीं रोजमर्रा के सामानसीधी की महिलाओं ने बांस से शुरू किया अनोखा कारोबार, हाथों से बना रहीं रोजमर्रा के सामान, हर दिन हो रही हजारों की कमाईEdited by:Last Updated:November 27, 2026, 17:04 ISTसीधी जिले की रहने वाली कुछ महिलाओं के द्वारा अपना खुद का व्यापार प्रारंभ किया गया. उनके द्वारा बताया गया कि पहले मजदूरी का काम करती थी लेकिन अब उनके द्वारा बास की लकड़ी के विभिन्न प्रकार के दैनिक उपयोग की चीजों का निर्माण कार्य किया जाता है जो मार्केट में इन दिनों काफी छाया हुआ है और उन्हें काफी कमाई हो रही है. कहते हैं कि अगर कुछ नया करने का जज्बा हो तो मुश्किल हालात भी रास्ता नहीं रोक सकते. मध्य प्रदेश के सीधी जिले की खामघाटी की कुछ महिलाओं ने इसे सच कर दिखाया है।
कभी ये महिलाएं दूसरों के खेतों और घरों में मजदूरी करके अपना गुजारा करती थीं, लेकिन अब खुद का कारोबार चला रही हैं। महिलाएं बांस की लकड़ी से रोजमर्रा के इस्तेमाल की कई आकर्षक चीजें तैयार कर रही हैं. इनके हाथों से बने सामान की बाजार में अच्छी मांग है. खास बात यह है कि महिलाएं अब रोजाना 2 से 3 हजार रुपये तक की बिक्री कर रही हैं. मजदूरी छोड़ अपने हुनर को बनाया कमाई का जरिया खामघाटी की इन महिलाओं ने बताया कि पहले उनकी जिंदगी मजदूरी के सहारे चलती थी. दिनभर मेहनत करने के बाद भी उन्हें करीब 300 रुपये ही मिल पाते थे. इसके बाद उन्होंने खुद कुछ करने का फैसला किया और बांस से उपयोगी सामान बनाने का काम शुरू किया. धीरे-धीरे उनका यह प्रयास कारोबार में बदलने लगा।
अब वे अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. बांस से बना रहीं साबुनदानी से लेकर कुर्सी तक महिलाएं बांस की लकड़ी से कई तरह की चीजें तैयार करती हैं. इनमें साबुन रखने का डिब्बा, गिलास, पेन स्टैंड, कुर्सी और घरों में इस्तेमाल होने वाली दूसरी उपयोगी वस्तुएं शामिल हैं. इन उत्पादों की खासियत यह है कि इन्हें किसी मशीन से नहीं, बल्कि पूरी तरह हाथों से तैयार किया जाता है.महिलाओं का कहना है कि हाथों से तैयार होने के कारण इन सामानों की अपनी अलग पहचान है. लोग इनके बनाए उत्पादों को पसंद कर रहे हैं.खरीदने के लिए दूर-दूर से गांव पहुंच रहे हैं. रोजाना 2 से 3 हजार रुपये तक की बिक्री महिलाओं के मुताबिक, अब उनके कारोबार से हर दिन करीब 2 से 3 हजार रुपये तक की बिक्री हो रही है. पहले जहां मजदूरी से एक दिन में लगभग 300 रुपये की कमाई होती थी, वहीं अब अपने हुनर और मेहनत से वे बेहतर आमदनी कर पा रही हैं. इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को भी सहारा मिल रहा है. Advertisementसरकारी मेलों में लगाती हैं स्टॉल महिलाओं ने बताया कि उनके काम को आगे बढ़ाने में सरकारी मदद भी मिल रही है. अलग-अलग मेलों और आयोजनों में उन्हें अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए स्टॉल लगाने का अवसर मिलता है. इससे उनके सामान को गांव से बाहर भी पहचान मिल रही है. खामघाटी की इन महिलाओं की कहानी बताती है कि स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक हुनर को रोजगार का जरिया बनाकर महिलाएं न सिर्फ अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की नई मिसाल भी पेश कर सकती हैं. पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sidhi,Madhya PradeshFirst Published :November 27, 2026, 17:04 ISTऔर पढ़ें

