राष्ट्रवाणी: कोहरे में लिपटेगी दिल्ली, 50M तक विजिबिलिटी होगी डाउन, 10 राज्यों में अलर्टकल का मौसम 28 नवंबर: कोहरे की चादर में गुम होने वाली है दिल्ली, 50M तक गिरेगी विजिबिलिटी, 10 राज्यों में अलर्टWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:31 ISTKal Ka Mausam 28 November: दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में कोहरा लोगों की टेंशन बढ़ाने वाला है. 50 से 200 मीटर तक अलग-अलग इलाकों में विजिबिलिटी गिरने की आशंका जताई गई है. वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल में बारिश का अनुमान है. उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान गिर सकता है.उत्तर भारत में कोहरा लगातार बढ़ रहा है. (File Photo/PTI)सुबह जल्द घर से निकलने वालों के लिए सर्द मौसम मुश्किलें बढ़ सकता हैं. ऐसा हम नहीं कर रहे, बल्कि मौसम विभाग का ताजा बुलेटिन इसी ओर इशारा कर रहा है. आईएमडी ने कल के मौसम का फोरकास्ट बताते हुए कहा कि दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाने का अनुमान है. 50 से 200 मीटर तक कोहरा रहने की संभावना जताई गई है. इसका असर पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी दिख सकता है. मौसम विभाग ने 28 नवंबर को कई इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी दी है. हिमाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक इसका असर बने रहने की संभावना है. कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो सकता है. रेल और हवाई सेवाओं पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है. ऐसे में सुबह और देर रात सफर करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है. दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा दिल्ली में शनिवार की सुबह कोहरे के साथ हो सकती है. मौसम विभाग ने 28 नवंबर को राजधानी में घने कोहरे का अनुमान जताया है. रात से लेकर सुबह तक सड़कों पर धुंध छाई रह सकती है. इससे दफ्तर जाने वालों और लंबी दूरी का सफर करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है. ट्रेन और फ्लाइट की आवाजाही पर भी असर पड़ने की आशंका है. दिन में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है. कोहरे के साथ प्रदूषण भी सांस और आंखों की परेशानी बढ़ा सकता है. पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा पंजाब में 28 नवंबर को कोहरा छाया रहेगा. 28 नवंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह और रात को घना कोहरा छाने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि हाईवे पर सफर करने वालों को अतिरिक्त समय लेकर निकलना चाहिए. दिन में मौसम ड्राई रहने की संभावना है. वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा. Advertisementहरियाणा में कल मौसम कैसा रहेगा 28 नवंबर को हरियाणा में ठंड के साथ कोहरे का असर बढ़ सकता है. यहां सुबह के समय इसका असर ज्यादा दिखाई दे सकता है. इससे दिल्ली-चंडीगढ़ और दूसरे प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. रेल यात्रियों को भी अपनी ट्रेन की स्थिति देखकर घर से निकलना चाहिए. दिन में मौसम सूखा रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा यूपी में सुबह और देर रात सड़कों पर दृश्यता कम रह सकती है. बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ था. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के लिए घने कोहरे की चेतावनी दी है. हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा पहाड़ी रास्तों पर कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चलाना जोखिम भरा हो सकता है. बीते दिनों राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा था. हिमाचल प्रदेश में 28 नवंबर को कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का अनुमान है. सुबह और रात के समय खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी. तमिलनाडु में कल मौसम कैसा रहेगा उत्तर भारत में जहां कोहरा परेशानी बढ़ाएगा, वहीं तमिलनाडु में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 28 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगह बारिश का अनुमान जताया है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. किसानों को खेतों में पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी गई है. केरल में कल मौसम कैसा रहेगा केरल और माहे में शनिवार को बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बारिश के कारण खेतों में पानी भरने की आशंका है. किसानों को धान, सब्जियों और बागानी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए जल निकासी का इंतजाम रखने की सलाह दी गई है. कर्नाटक में कल मौसम कैसा रहेगा कर्नाटक में हर जगह मौसम एक जैसा नहीं रहेगा. तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगह बारिश हो सकती है. वहीं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. तटीय इलाकों में बारिश के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो सकती है. दक्षिणी हिस्सों में भी मौसम बदल सकता है. ऐसे में बाहर निकलने से पहले स्थानीय मौसम का हाल देखना बेहतर रहेगा. आंध्र प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा आंध्र प्रदेश में 28 नवंबर को कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा शामिल हैं. बीते दिनों इन इलाकों में कई जगह अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया था. बारिश के साथ मौसम में नमी बनी रह सकती है. हालांकि, राज्य के सभी इलाकों में बारिश का अनुमान नहीं है. त्रिपुरा में कल मौसम कैसा रहेगा पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में भी कोहरा छाने की संभावना है. मौसम विभाग ने 28 नवंबर को कुछ इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. सुबह और रात के समय इसका असर ज्यादा रह सकता है. कम दृश्यता के कारण सड़क पर सफर करने वालों को परेशानी हो सकती है. दिन में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह जल्दी निकलने वाले लोग वाहन की गति धीमी रखें और आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें.About the AuthorChief Sub Editor पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 27, 2026, 17:03 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

