राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): MP Lakshmi Verma Accident News/Image Credit: File रायपुर: राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे का शिकार हो गई है (MP Lakshmi Verma Accident News)। दरअसल, लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रही थी और इसी दौरान खरोरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में सांसद के हाथ में चोट आई है। उनके साथ कार में सवार उनके बेटे, गनमैन और चालक भी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
फ़िलहाल ये जानकारी सामने नहीं आई है कि, ये हादसा कैसे हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रही थी और इसी दौरान खरोरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सांसद लक्ष्मी वर्मा, उनका बेटा, गनमैन और चालक समेत कुल चार लोग सवार थे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में लक्ष्मी वर्मा के बेटे, गनमैन और कार चालक को चोंट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।
वहीं जानकारी के सामने आई है कि, सांसद लक्ष्मी वर्मा और अन्य घायलों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। सांसद लक्ष्मी वर्मा को AIIMS में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं जिस मार्ग पर सांसद लक्ष्मी वर्मा का एक्सीडेंट हुआ है वहीं कुछ देर पहले भी एक सड़क हादसा हुआ था।
रायपुर से खरोरा जा रही कार और खरोरा से रायपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इस दुर्घटना में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
दोनों हादसों की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे में शामिल वाहनों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
लगातार दो सड़क हादसों के बाद इस मार्ग पर दुर्घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good. Web Title: MP Lakshmi Verma Accident News: Rajya Sabha MP Lakshmi Verma meets with road accident, gunman and driver also sustain injuries सदन में परिसीमन बिल, क्या लॉक हो गई डील?
सरकार ने की पूरी तैयारी, क्या इस बार पास होंगे दोनों विधेयक? UAE से रायपुर लाया गया शराब घोटाला मामले में फरार आरोपी विकास अग्रवाल, 15 दिनों पहले हुई थी दुबई में गिरफ्तारी सांसत में नए प्रभारी, नेताओं का मनमानी जारी! भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना, तीन दौरों का क्या निकला हश्र?
बदले गए कई जिलों के कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर, एक साथ 10 IAS और राज्य सेवा अफसरों का ट्रांसफर जसप्रीत बुमराह ने ठुकरा दिया MI का ये बड़ा ऑफर, सुनकर फैंस को भी लगा झटका, क्या लेने वाले हैं कोई बड़ा फैसला? “अपनी बीवी के साथ मुझे लिटाता है मामा”, मरने से पहले भांजे ने लिखी ऐसी बातें, सुसाइड नोट पढ़कर रह जाएंगे हैरान मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना से बदली गांवों की तस्वीर, 28 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला मालिकाना हक ओपनिंग डे पर Gunmaster G9 ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, इमरान हाशमी की चौथी बिगेस्ट ओपनर बनी

