राष्ट्रवाणी: इस बदलाव का असर केवल DMK सांसदों तक सीमित नहीं रहेगा. अन्य विपक्षी दलों के सांसदों की सीटों में भी फेरबदल किया गया है. इनमें समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के कुछ सांसद शामिल हैं. नई व्यवस्था के तहत NCP-SP की सांसद सुप्रिया सुले अब DMK सांसद कनिमोझी और दयानिधि मारन के साथ बैठेंगी. संसद के विशेष सत्र से पहले हुई इस फेरबदल को विपक्षी दलों के बीच बदलते राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें परिसीमन: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंटपरिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंटReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 20:49 ISTDelimitation Bill: महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर संसद में तेज हुई सियासी हलचल के बीच एक बड़ी राजनीतिक मुलाकात सामने आई है. डीएमके के सांसदों ने अमित शाह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. संसद के आगामी विशेष सत्र और इन दोनों अहम विधेयकों पर होने वाली चर्चा से ठीक पहले हुई इस भेंट को सियासी गलियारों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.डीएमके सांसदों ने अमित शाह से मुलाकात की है. (फाइल फोटो)महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर संसद में जारी राजनीतिक हलचल के बीच द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. DMK सांसद 28 नवंबर को अमित शाह से मिलने उनके आवास पहुंचे. इस मुलाकात को संसद के आगामी विशेष सत्र और दोनों महत्वपूर्ण विधेयकों पर होने वाली चर्चा के लिहाज से अहम माना जा रहा है.गौरतलब है कि DMK पहले ही महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों के समर्थन में अपना रुख जाहिर कर चुकी है. ऐसे में पार्टी के सांसदों और केंद्रीय गृह मंत्री के बीच हुई इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. खासकर तब, जब संसद में विधेयकों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच समर्थन जुटाने की कवायद जारी है.INDIA ब्लॉक से अलग बैठेंगे DMK सांसद दूसरी ओर, परिसीमन विधेयक को लेकर संसद में जारी सियासी हलचल के बीच लोकसभा में विपक्षी दलों के बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. डीएमके के सांसद अब लोकसभा में INDIA ब्लॉक के अन्य सहयोगी दलों से अलग बैठेंगे. लोकसभा सचिवालय ने विशेष सत्र से ठीक पहले सांसदों के बैठने के स्थान में यह बदलाव किया है. इसके तहत DMK सांसदों के लिए अलग व्यवस्था की गई है.जानकारी के मुताबिक, INDIA ब्लॉक से अलग बैठने की मांग DMK की ओर से पहले ही की गई थी. पार्टी की सांसद कनिमोझी ने इस साल मई में लोकसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसदों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था. अब सचिवालय ने इस मांग पर अमल करते हुए बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया है.इस बदलाव का असर केवल DMK सांसदों तक सीमित नहीं रहेगा. अन्य विपक्षी दलों के सांसदों की सीटों में भी फेरबदल किया गया है. इनमें समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के कुछ सांसद शामिल हैं. नई व्यवस्था के तहत NCP-SP की सांसद सुप्रिया सुले अब DMK सांसद कनिमोझी और दयानिधि मारन के साथ बैठेंगी. संसद के विशेष सत्र से पहले हुई इस फेरबदल को विपक्षी दलों के बीच बदलते राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है.About the Authorराकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, , ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और में काम किया है. वर्तमान में वह h…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 20:10 ISTइस बदलाव का असर केवल DMK सांसदों तक सीमित नहीं रहेगा. अन्य विपक्षी दलों के सांसदों की सीटों में भी फेरबदल किया गया है. इनमें समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के कुछ सांसद शामिल हैं. नई व्यवस्था के तहत NCP-SP की सांसद सुप्रिया सुले अब DMK सांसद कनिमोझी और दयानिधि मारन के साथ बैठेंगी. संसद के विशेष सत्र से पहले हुई इस फेरबदल को विपक्षी दलों के बीच बदलते राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है.खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभवबिना किसी रुकावट, पूरी स्टोरी पढ़ें ऐप परQR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करेंOR
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

