राष्ट्रवाणी (दुर्ग ब्यूरो): 2026 में ओजोन छेद इतना बड़ा क्यों हुआ? यह कब तक बंद होगा? ठंडा वातावरण ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाली रासायनिक प्रक्रियाओं के लिए अनुकूल होता है. इसी कारण ओजोन छेद अपनी सामान्य सीमा से कहीं बाहर तक फैल गया. क्षेत्रफल बढ़ने के बावजूद साइंटिस्ट्स इसे कम खतरनाक क्यों मान रहे हैं?
ओजोन छेद का केवल बाहरी आकार देखना पूरी तस्वीर नहीं दिखाता है. साइंटिस्ट्स किसी भी ओजोन छेद का आकलन दो पैमानों पर करते हैं. पहला पैमाना उसका भौगोलिक क्षेत्रफल होता है और दूसरा पैमाना ओजोन क्षरण की डिग्री यानी उसकी गहराई है. कोपरनिकस सेंटिनल-5पी के डेटा से एक बड़ी राहत भरी बात सामने आई है. इस साल ओजोन छेद का क्षेत्रफल भले ही रिकॉर्ड स्तर तक फैला हो, लेकिन इसकी गहराई औसत के करीब ही बनी रही. आसान शब्दों में समझें तो इस बार ओजोन छेद ने एक बड़े इलाके को जरूर घेरा, लेकिन यह इतिहास के अन्य बड़े छिद्रों जितना गहरा नहीं था. इसका मतलब है कि उस क्षेत्र में ओजोन गैस की परत पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. वायुमंडल में होने वाले सालाना प्राकृतिक उतार-चढ़ाव के चलते कई बार क्षेत्रफल अचानक बढ़ जाता है. अंतरिक्ष से ओजोन परत पर नजर रखने वाला सेंटिनल-5पी सैटेलाइट कैसे काम करता है?
धरती के सुरक्षा कवच की सेहत समझने के लिए अंतरिक्ष से लगातार निगरानी बेहद जरूरी है. अक्टूबर 2017 में लॉन्च किया गया सेंटिनल-5पी हमारे वायुमंडल की निगरानी के लिए समर्पित पहला कोपरनिकस सैटेलाइट है. इसे सेंटिनल-5 प्रीकर्सर के संक्षिप्त नाम से भी जाना जाता है. इस सैटेलाइट में ट्रोपोमी नामक एक उन्नत मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर लगा हुआ है. ट्रोपोमी उपकरण इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम के अलग-अलग हिस्सों में वायुमंडलीय गैसों के खास निशान पकड़ता है. इसकी मदद से विभिन्न प्रदूषकों और स्ट्रेटोस्फेरिक ओजोन की बेहद सटीक और हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें तैयार होती हैं. अंटार्कटिका जैसे दुर्गम और बर्फीले इलाकों में जमीन से निगरानी करना बहुत सीमित होता है. वहां ऐसे सैटेलाइट साइंटिस्ट्स को पूरे ग्रह का डेटा उपलब्ध कराते हैं. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

