राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): बस ₹1.50 में मिलेंगे रोगमुक्त पौधे, ठंड में सब्जी की खेती करने का सुनहरा मौकाबस ₹1.50 में मिलेंगे रोगमुक्त पौधे, ठंड में सब्जी की खेती करने का सुनहरा मौका, किसानों को मिलेगी सब्सिडीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 19:02 ISTबिलासपुर के सरकंडा नर्सरी में किसानों को ₹1.50 प्रति पौधे की दर से रोगमुक्त पौधे मिलेंगे. किसान अपना बीज देकर भी पौधे तैयार करा सकते हैं. सब्जी की खेती, मल्चिंग और स्टेकिंग पर किसानों को सब्सिडी मिलेगी. योजना का लाभ लेने के लिए बी-1, पी-2, आधार कार्ड और बैंक पासबुक जरूरी हैं. Bilaspur News: ठंड का मौसम सब्जियों की खेती के लिए काफी अनुकूल माना जाता है. ऐसे में किसान टमाटर, बैंगन, गोभी समेत कई तरह की सब्जियों की खेती कर अच्छी आमदनी कर सकते हैं. खास बात ये कि अब किसानों को पौध तैयार करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. बिलासपुर के सरकंडा स्थित उद्यानिकी विभाग की नर्सरी में संभाग की प्लग टाइप सीडलिंग यूनिट के जरिए किसानों को महज 1.50 रुपये प्रति पौधे की दर से स्वस्थ और रोगमुक्त पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं. किसान चाहें तो अपना बीज देकर भी पौधे तैयार करा सकते हैं. इसके अलावा उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत सब्जी की खेती, मल्चिंग और स्टेकिंग के लिए भी किसानों को अनुदान दिया जा रहा है. उद्यान निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि किसान जरूरी दस्तावेज जमा कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं. ठंड में इन सब्जियों की खेती करना किसानों के लिए फायदेमंद सर्दियों का मौसम सब्जियों की खेती के लिए अच्छा माना जाता है. इस दौरान किसान टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी समेत कई तरह की मौसमी सब्जियों की खेती कर सकते हैं. इसके अलावा कद्दू वर्गीय सब्जियों में करेला, लौकी, ढोका और अन्य फसलों की खेती के लिए भी उद्यानिकी विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया जा रहा है. किसान अपनी जमीन और बाजार की मांग के अनुसार सब्जियों का चयन कर सकते हैं. संभाग की प्लग टाइप सीडलिंग यूनिट में तैयार हो रहे पौधे सरकंडा नर्सरी में संभाग की प्लग टाइप सीडलिंग यूनिट संचालित है. यहां आधुनिक तकनीक से सब्जियों के स्वस्थ और रोगमुक्त पौधे तैयार किए जाते हैं. किसानों को पौधे तैयार करने में होने वाली परेशानी से राहत मिल रही है. किसान अपना बीज नर्सरी में देकर मात्र 1.50 रुपये प्रति पौधे की दर से सीडलिंग तैयार करा सकते हैं. इससे किसानों का समय और मेहनत दोनों बचेंगे. टमाटर और बैंगन के पौधे उपलब्ध उद्यानिकी विभाग की सरकंडा नर्सरी में अलग-अलग सब्जियों के पौधे तैयार किए जाते हैं. फिलहाल टमाटर और बैंगन के पौधे उपलब्ध हैं. इसके अलावा पत्तेदार सब्जियों और अन्य सब्जियों के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है. विभाग की ओर से जिलेवार लक्ष्य तय किए जाते हैं, जिसके अनुसार किसान पौधे प्राप्त कर सकते हैं. Advertisementसब्जी की खेती पर प्रति हेक्टेयर 24 हजार रुपये तक अनुदान उद्यानिकी विभाग की सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है. इसमें टमाटर, बैंगन और कद्दू वर्गीय सब्जियों की खेती को शामिल किया गया है. योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति हेक्टेयर 24 हजार रुपये तक अनुदान दिया जाता है. इससे किसान सब्जी उत्पादन का क्षेत्र बढ़ाने के साथ खेती की लागत कम कर सकते हैं. मल्चिंग और स्टेकिंग लगाने पर भी मिलती है सब्सिडी आजकल किसान आधुनिक तकनीक से सब्जियों की खेती कर रहे हैं. खेतों में खरपतवार को नियंत्रित करने और नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, बेल वाली और सहारे से उगाई जाने वाली सब्जियों में बांस की लकड़ी से स्टेकिंग की जाती है. उद्यानिकी विभाग की योजनाओं के तहत पात्र किसानों को मल्चिंग और स्टेकिंग के लिए भी अनुदान दिया जाता है. योजना का लाभ लेने के लिए ये दस्तावेज जरूरी उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. इनमें बी-1, पी-2, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं. किसान इन दस्तावेजों के साथ संबंधित उद्यानिकी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. योजना का लाभ निर्धारित लक्ष्य और पात्रता के अनुसार दिया जाएगा. किसानों को नर्सरी से मिल रही बड़ी राहत उद्यान निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कई किसानों को खुद से बीज की सीडलिंग तैयार करने में परेशानी होती है. ऐसे किसानों के लिए प्लग टाइप सीडलिंग यूनिट काफी उपयोगी साबित हो रही है. किसान अपना बीज देकर कम कीमत पर स्वस्थ और रोगमुक्त पौधे तैयार करा सकते हैं. साथ ही विभाग की योजनाओं के जरिए सब्जी उत्पादन में आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए आर्थिक सहायता भी दी जा रही है.About the Authorएक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले , में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bilaspur,ChhattisgarhFirst Published :November 28, 2026, 19:02 ISTऔर पढ़ें

