राष्ट्रवाणी: यश माहेश्वरी की टिप्पणी पर फूटा नीतू चंद्रा का गुस्सा, कहा- यह अपमान है’आखिर हिम्मत कैसे हो गई’? यश माहेश्वरी की टिप्पणी पर फूटा नीतू चंद्रा का गुस्सा, कहा- यह कॉमेडी नहीं, अपमान हैEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 19:09 ISTस्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की टिप्पणी पर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा जमकर का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने इसे महज मजाक मानने से इनकार करते हुए साफ कहा कि यह हमारी आस्था, गरिमा और सदियों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा का सीधा अपमान है. नीतू के मुताबिक, बिना वजह और परंपराओं की समझ के ऐसी बातें करना कॉमेडी नहीं हो सकता. उन्होंने कॉमेडियन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.ख़बरें फटाफटकॉमेडियन यश माहेश्वरी पर भड़कीं नीतू चंद्रा. (फोटो साभार: IMDb)नई दिल्ली. बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने को लेकर स्टैंड अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की हालिया टिप्पणी पर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कॉमेडी के नाम पर इस तरह की बातें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. नीतू चंद्रा का मानना है कि परंपराओं और महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ करना गलत है. उन्होंने इस मामले में कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. नीतू चंद्रा ने कहा कि एक महिला के तौर पर और बिहार से ताल्लुक रखने वाली एक औरत के नाते, मैं बता दूं कि सिंदूर हमारे सनातन धर्म की एक परंपरा है जो सदियों से चली आ रही है. ऐसी अमानवीय टिप्पणियां करने वालों को तो जेल हो जानी चाहिए, क्योंकि छठ पूजा के दौरान महिलाएं सिंदूर लगाती हैं और इस पर ऐसी टिप्पणी करना, जबकि उन्हें खुद पता भी नहीं है कि इसके पीछे क्या कारण हैं, यह कमेंट बहुत ही भद्दा और पूरी तरह से अपमानजनक है. नीतू चंद्रा ने कहा कि यह कॉमेडी नहीं है उन्होंने कहा कि अगर कोई इतनी घिनौनी और भद्दी बातें कह सकता है, तो यह कॉमेडी नहीं है. मैं इसे एक अपमान के रूप में देखती हूं. कम से कम ऐसे लोगों को जेल तो जरूर होनी चाहिए. नीतू ने यह भी सुझाव दिया कि कॉमेडियन के माता-पिता से भी पूछताछ होनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि उसकी परवरिश कैसी हुई है. हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अपमान Advertisementनीतू ने कहा कि उन्हें ऐसी बातों पर टिप्पणी करने में भी शर्म आ रही है. मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि कोई ऐसी बात भी कह सकता है. मेरा मतलब है कि यह हमारी आस्था, हमारी गरिमा और हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अपमान है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस पर क्या कहूं. मुझे इस बारे में बात करने में भी बहुत शर्म आ रही है. यश माहेश्वरी की टिप्पणी पर भड़कीं नीतू चंद्रा नीतू चंद्रा ने कहा कि कहीं न कहीं, हमें खुद भी आत्म-चिंतन करने की जरूरत है. बिहार के लोगों के तौर पर हम सभी को सोचना चाहिए कि आखिर किसी की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि वह पूजा और सिंदूर के बारे में इतनी बड़ी बात इस तरह से कह सके.About the AuthorSenior Sub Editorकामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 19:09 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

