राष्ट्रवाणी: मिलन ढाबा हत्याकांड: पांचों हमलावरों की हुई पहचान, CCTV में दिखी लड़की कौन?मिलन ढाबा हत्याकांड: पांचों हमलावरों की हुई पहचान, CCTV में दिखी लड़की कौन? SP ने पीछे छोड़ी अपनी फौजEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 19:13 ISTMilan Dhaba Shootout: रोहतक के मिलन ढाबे पर चार युवकों की हत्या के मामले में जांच कर रही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लग गया है. इसमें पांचों हमलावर दिख रहे हैं. उसके साथ एक लड़की भी नजर आ रही है, जिससे केस दूसरी ओर मोड़ ले सकता है. बहरहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी गौरव राजपुरोहित ने 10 स्पेशल टीमों का गठन किया है. इस सीसीटीवी फुटेज में पांचों ढाबे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं.मिलन ढाबा शूटआउट में पुलिस को बड़ी सफलता. (फाइल)Milan Dhaba Murder: रोहतक के मिलन ढाबे पर चार युवकों की हत्या के मामले में जांच कर रही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लग गया है. इसमें पांचों हमलावर दिख रहे हैं. उसके साथ एक लड़की भी नजर आ रही है, जिससे केस दूसरी ओर मोड़ ले सकता है. बहरहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी गौरव राजपुरोहित ने 10 स्पेशल टीमों का गठन किया है. इस सीसीटीवी फुटेज में पांचों ढाबे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं. रोहतक में दिल्ली आउटर बाईपास के मिलन ढाबे पर चार युवकों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं. 26 नवंबर को हुई इस वारदात के बाद पुलिस लगातार दबिश दे रही है. रोहतक के एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि हत्याकांड में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 10 विशेष टीमों का गठन किया गया है. शुरुआती जांच में इस वारदात के पीछे गैंगवार की आशंका सामने आई है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज इस बीच मिलन ढाबे पर हुई चार हत्याओं से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. इसमें पांच युवक हथियारों के साथ ढाबे पर पहुंचते और ताबड़तोड़ गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं. हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. इस वारदात में चार युवकों की मौत हो गई. ये लड़की कौन है?
Advertisementहत्याकांड से जुड़ी फुटेज में एक और अहम बात सामने आई है. इसमें पांच हमलावरों के साथ एक लड़की भी दिखाई दे रही है. वह कथित तौर पर वारदात को अंजाम देने आए युवकों के साथ नजर आ रही है. इसके बाद पुलिस की जांच में उसकी भूमिका भी शामिल हो गई है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह इस हत्याकांड में किस तरह जुड़ी हुई थी या वारदात में उसकी कोई सक्रिय भूमिका थी अथवा नहीं. एसपी गौरव राजपुरोहित ने भी लड़की की संलिप्तता को लेकर जांच किए जाने की पुष्टि की है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के अलावा दूसरे साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि उसका हमलावरों से क्या संबंध था और वह घटनास्थल पर किन परिस्थितियों में पहुंची थी. गैंगवार के एंगल से जांच, 10 टीमों को जिम्मेदारी रोहतक के एसपी गौरव राजपुरोहित के मुताबिक, शुरुआती जांच में चार युवकों की हत्या के पीछे गैंगवार का मामला सामने आ रहा है. पुलिस किसी एक पहलू को आधार बनाकर जांच नहीं कर रही, बल्कि सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखा जा रहा है. वारदात में शामिल लोगों की पहचान और उनके ठिकानों का पता लगाने के लिए 10 विशेष टीमों को लगाया गया है. ये टीमें अलग-अलग स्तर पर जांच करते हुए संदिग्धों की तलाश कर रही हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी अहम सबूत मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है. SP ने दिया जल्द गिरफ्तारी का भरोसा चार युवकों की सरेआम हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस पर भी जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का दबाव है. एसपी ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस की 10 टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हैं. मिलन ढाबा हत्याकांड में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि चार युवकों की हत्या के पीछे किस गैंग का हाथ है और वारदात में दिखाई दी लड़की की असल भूमिका क्या थी. इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ सकेंगे.About the AuthorSub-Editorसिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Rohtak,HaryanaFirst Published :November 28, 2026, 19:13 ISTऔर पढ़ें

