राष्ट्रवाणी: तन्वी शर्मा ने ‘सहेली’ को हराकर कटाया फाइनल का टिकटतन्वी शर्मा ने ‘सहेली’ को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, पिछड़ने के बाद खिताबी दौड़ में पहुंचींEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 19:10 ISTTamvi Sharma reaches final: सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन के महिला एकल फाइनल में तन्वी शर्मा ने शानदार वापसी करते हुए जगह बना ली है. सेमीफाइनल में 17 वर्षीय तन्वी ने पहला गेम गंवाने के बाद हमवतन उन्नति हुड्डा को 11-21, 21-10, 21-13 से हराया. सत्र के दूसरे सुपर 300 फाइनल में रविवार को तन्वी की भिड़ंत थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग से होगी. वहीं मिश्रित युगल में सात्विक रेड्डी कनापुरम और रेशिका उथायसूरियन सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी से हारकर बाहर हो गए.तन्वी शर्मा ने साथी शटलर उन्नति हुड्डा को हराकर फाइनल में जगह बनाई. (Source: Badminton Photo) लखनऊ. युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए हमवतन उन्नति हुड्डा को हराकर सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बनाई. दूसरी वरीय तन्वी (17 वर्ष) ने महिला एकल के सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त उन्नति को 11-21, 21-10, 21-13 से शिकस्त दी. इस साल ताइपे ओपन सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी का इस सत्र में यह दूसरा फाइनल होगा. अब फाइनल में रविवार को तन्वी का सामना थाईलैंड की चौथी वरीय सुपानिडा काटेथोंग से होगा. काटेथोंग ने दूसरे सेमीफाइनल में जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त रिको गुनजी को 21-16, 20-22, 21-10 से हराया. हालांकि मिश्रित युगल में भारत के सात्विक रेड्डी कनापुरम और रेशिका उथायसूरियन को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें मलेशिया के वी यी हर्न और वन्नी गोबी ने 21-17, 21-18 से पराजित किया. Advertisementदोनों भारतीय तन्वी और उन्नति के बीच मुकाबला काफी तेज गति से खेला गया रैलियां छोटी और जल्दी खत्म हुईं. पहले गेम में उन्नति ने कुछ शानदार शॉट लगाए जबकि तन्वी की ओर से कई गलतियां हुईं. उन्नति ने एक बेहतरीन विनर के साथ 9-2 की बढ़त बना ली और ब्रेक तक छह अंक की बढ़त बनाए रहीं. ब्रेक के बाद उन्नति ने तन्वी की लगातार गलतियों का फायदा उठाते हुए शानदार शॉट्स के दम पर 16-8 की बढ़त बना ली. फिर उन्होंने पहला गेम अपने नाम कर लिया. पर कोर्ट बदलने के बाद तन्वी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं. उन्होंने अपने सटीक शॉट्स की बदौलत 7-1 की बढ़त बना ली. उन्नति की सर्विस नेट में जाने से तन्वी ने 9-3 की बढ़त हासिल की. इसके बाद उन्होंने जोरदार स्मैश लगाया और ब्रेक तक 11-4 की बढ़त बना ली. तन्वी ने जल्द ही स्कोर 14-5 कर दिया. उन्नति लगातार शॉट चूकती रहीं और उनके दो शॉट कोर्ट से बाहर चले गए जिससे वह 10-19 से पिछड़ गईं. एक और शानदार शॉट से तन्वी को 10 गेम प्वाइंट मिले. उन्नति का शॉट नेट में जाने के साथ ही तन्वी ने दूसरा गेम जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया. निर्णायक गेम में भी तन्वी ने सटीक शॉट्स के दम पर अपना दबदबा बनाए रखा और 6-3 की बढ़त हासिल की. उन्होंने स्कोर 9-6 किया और ब्रेक तक सीधे स्मैश के साथ पांच अंकों की बढ़त बना ली. तन्वी ने जल्द ही 17-9 की बढ़त हासिल कर ली. उन्नति का शॉट नेट में जाने से उन्हें सात मैच प्वाइंट मिले. इसके बाद उन्नति का एक शॉट कोर्ट से बाहर चला गया और तन्वी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.About the Authorचीफ सब एडिटरकमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 19:10 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

