राष्ट्रवाणी (बीजापुर ब्यूरो): छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के डंप से मिला 4.53 करोड़ का सोना और कैशछत्तीसगढ़ में नक्सलियों के डंप से मिला 4.53 करोड़ का सोना और कैश, जमीन में छिपाकर रखे थे 33 गोल्ड बिस्किटReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 18:00 ISTछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी के पास जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए माओवादी डंप से 3.84 किलोग्राम सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. बरामद सोने की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपये बताई गई है.छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी के पास जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए माओवादी डंप से 3.84 किलोग्राम सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. बरामद सोने की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपये बताई गई है. सोने और नकदी को मिलाकर कुल कीमत करीब 4 करोड़ 53 लाख रुपये है. पुलिस को तलाशी के दौरान एक स्टील के डिब्बे में सोने के 33 बिस्किट मिले. जंगल में जमीन के अंदर छिपाया था सोना पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर को इंद्रावती नदी के आसपास जंगल में माओवादी डंप छिपाए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स रविंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया गया.इस अभियान में डीआरजी, भैरमगढ़ थाना पुलिस और बीडीएस की टीम शामिल थी. पुलिस टीम ने भैरमगढ़ थाने से करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर इंद्रावती नदी के पास चिन्हित स्थान पर तलाशी शुरू की।
इस दौरान बीडीएस टीम ने डिमाइनिंग की कार्रवाई भी की। तलाशी के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया एक स्टील का डिब्बा मिला. डिब्बे में मिले 33 सोने के बिस्किट स्टील के डिब्बे को खोलने पर उसमें सोने के 33 बिस्किट मिले। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक बिस्किट का वजन 10 तोला था. इनका कुल वजन 330 तोला यानी करीब 3.84 किलोग्राम बताया गया है. बरामद सोने की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपये आंकी गई है.इसके अलावा टेप से लिपटे एक पैकेट में 500-500 रुपये के नोटों के रूप में 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद भी मिले. पुलिस ने सोने और नकदी को जब्त कर लिया है. मामले में थाना भैरमगढ़ में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. अब तक 12.34 किलो सोना और 8.24 करोड़ कैश बरामद पुलिस के मुताबिक, बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से माओवादी डंप बरामद किए गए हैं. इन कार्रवाइयों में अब तक कुल 12.34 किलोग्राम सोना और 8 करोड़ 24 लाख 33 हजार 300 रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं.ताजा कार्रवाई को नक्सलियों के आर्थिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस अब बरामद सोने और नकदी के स्रोत तथा इसके पीछे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Bilaspur,ChhattisgarhFirst Published :November 28, 2026, 18:00 ISTऔर पढ़ें

