राष्ट्रवाणी: कोहरा छाने से पहले ही रेलवे ने किया इंतजाम, 20 ट्रेनें कैंसिल, 26 के फेरे घटाएTrain Cancel : कोहरा छाने से पहले ही रेलवे ने कर दिया इंतजाम, कैंसिल कर दी 20 ट्रेनें और 26 के फेरे घटाएWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 18:37 ISTTrain Cancel : भारतीय रेलवे ने कोहरे का सीजन शुरू होने से पहले ही तमाम ट्रेनों को कैंसिल करने और कुछ के फेरे भी घटा दिए हैं. रेलवे ने कहा है कि सर्दी के मौसम में कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है. लिहाजा 20 ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल कर दिया है और करीब 26 ट्रेनों के फेरे घटा दिए गए हैं. इन ट्रेनों को सप्ताह में किसी-किसी दिन कैंसिल रखा जाएगा.रेलवे ने कोहरे की वजह से 20 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. नई दिल्ली. हर साल दिसंबर और जनवरी में घने कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है. भारतीय रेलवे इस बात को भली भांति जानता है. लिहाजा कोहरा आने से पहले ही रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है और कई ट्रेनों के फेरे भी घटा दिए हैं. रेलवे ने 28 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी कर फरवरी तक ट्रेनों की टाइमिंग और फेरे में बदलाव किया है. इसका मकसद बिना किसी दिक्कत के ट्रेनों का संचालन जारी रखना है. भारतीय रेलवे ने 20 ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल कर दिया है, जबकि 26 ट्रेनों को अलग-अलग दिनों के लिए रद्द किया है. इसमें कई ट्रेनों के फेरे भी कम किए गए हैं. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र का कहना है कि कोहरे के कारण ट्रेनों को सही तरीके से चलाने के लिए 1 दिसंबर से लेकर अगले साल 28 फरवरी तक टाइमिंग में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों के फेरे कम किए गए हैं. 20 ट्रेनों को कर दिया कैंसिल गाड़ी संख्या 14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 24 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 14111 मुजमुफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 22198 वीरांगना लक्ष्मी बाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस ट्रेन 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 22857 सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 22858 आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस 8 दिसंबर से 23 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 2 मार्च तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 28 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 1 मार्च तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 14524 अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 2 मार्च तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस 8 दिसंबर से 23 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 26 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. इन ट्रेनों के घटाए जाएंगे फेरे गाड़ी संख्या 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक सोमवार और गुरुवार को कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक हर मंगलवार और शुक्रवार को कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 22406 आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक हर बुधवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 22405 भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 25 फरवरी तक हर गुरुवार को कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 10 फरवरी तक हर सोमवार, मंगलवार और बुधवार को कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 15034 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 10 फरवरी तक सोमवार, मंगलवार और बुधवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 14 फरवरी तक हर रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 14 फरवरी तक रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 10 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 17 दिसंबर से 11 फरवरी तक हर गुरुवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 15076 टनकपुर-शक्ति नगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 13 फरवरी तक हर मंगलवार और शनिवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 15075 शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 14 फरवरी तक हर बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक हर रविवार और बुधवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्कि महानंदा एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक हर बुधवार और शनिवार को कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक शुक्रवार और सोमवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 15725 न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 23 फरवरी तक हर मंगलवार को कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 15726 आनंद विहार-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक हर बुधवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक हर शनिवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 8 दिसंबर से 2 मार्च तक हर मंगलवार को कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 6 दिसंबर 28 फरवरी तक हर रविवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 8 दिसंबर से 2 मार्च तक हर मंगलवार को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 12357 कोलकाता-अमृतमृसर एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक हर शनिवार को कैंसिल रहेगी. गाड़ी संख्या 12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 1 मार्च तक हर सोमवार को कैंसिल रहेगी. About the Authorप्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 17:48 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

