राष्ट्रवाणी: आलू की खेती में घाटे से बचाएगी कुफरी पुखराज किस्म, किसानों को एक्सपर्ट की सलाहआलू की खेती में घाटे से बचाएगी कुफरी पुखराज किस्म, 8-12 रुपये किलो भाव से परेशान किसानों को एक्सपर्ट की सलाहReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 17:39 ISTPotato Farming: आलू की खेती में दिन-रात मेहनत करने के बाद भी अगर मंडी में सही भाव न मिले तो किसानों का मुनाफा कम होना तय है. बहराइच में लाल काटनर आलू की बंपर पैदावार के बीच किसानों को 8 से 12 रुपये किलो तक ही भाव मिल रहा है. ऐसे में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सफेद आलू की कुफरी पुखराज किस्म अपनाने की सलाह दी है. विशेषज्ञों के मुताबिक, स्थानीय बाजार में इस आलू की मांग अधिक है और सही किस्म के चुनाव के साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर बेहतर कमाई का मौका मिल सकता है. जानिए इसकी खेती में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. Potato Farming: आलू की खेती में अच्छी पैदावार होना ही काफी नहीं है, बल्कि मंडी में सही भाव मिलना भी जरूरी है. कई बार किसान मेहनत और पैसा लगाकर अच्छी फसल तैयार करते हैं, लेकिन बाजार में कीमत कम मिलने से उनकी कमाई घट जाती है. बहराइच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. यहां पारंपरिक रूप से लाल काटनर आलू की खेती करने वाले किसान कम भाव मिलने से परेशान हैं. ऐसे में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बाजार की मांग के अनुसार सफेद आलू की किस्मों की खेती करने की सलाह दी है. कृषि जानकार डॉ. प्रियंका के मुताबिक, बहराइच के स्थानीय बाजार में सफेद आलू की मांग ज्यादा रहती है. ऐसे में किसान कुफरी पुखराज किस्म को प्राथमिकता दे सकते हैं. इसके साथ ही फसल की सही देखभाल और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर भी ध्यान देना जरूरी है. इससे किसानों को बेहतर पैदावार के साथ मंडी में अच्छा भाव मिलने की उम्मीद रह सकती है. आलू की खेती में लागत ज्यादा, फिर भी नहीं मिल रहा सही भाव विकासखंड महसी के गांव मुकेरिया निवासी किसान विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने पिता के समय से ही आलू की खेती कर रहे हैं. हर साल वह डेढ़ से दो बीघा खेत में आलू लगाते हैं. एक बीघा में करीब 2 से 2.5 क्विंटल बीज की जरूरत पड़ती है. बुवाई से पहले बीज और खेत की मिट्टी को ट्राइकोडर्मा और थीरम से शोधित किया जाता है. विनोद कुमार के मुताबिक, गोबर की खाद, उर्वरक, जुताई, गुड़ाई और मजदूरी मिलाकर एक बीघा में करीब 4,000 से 5,000 रुपये तक खर्च आता है. एक बीघा खेत में औसतन 25 से 30 क्विंटल आलू की पैदावार हो जाती है. उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने काटनर लाल आलू की खेती की थी. यह आलू सब्जी बनाने में दानेदार होता है और मंडी में इसकी मांग रहती है. किसानों को मिलेगा मुनाफ़ा हालांकि, बहराइच के साथ प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी बंपर पैदावार और ज्यादा भंडारण के कारण पिछले साल और इस साल किसानों को 8 से 12 रुपये प्रति किलो तक ही भाव मिल पाया. किसानों का कहना है कि कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने के बाद भी कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा. किसानों के मुताबिक, अगर आलू कम से कम 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिके तो दो बीघा में 60 से 70 हजार रुपये तक की आमदनी हो सकती है. इससे खेती की लागत निकालने के बाद कुछ मुनाफा भी बच सकता है. लगाएं सफेद आलू की कुफरी पुखराज किस्म किसानों को नुकसान से बचाने के लिए कृषि जानकार डॉ. प्रियंका ने सलाह दी है कि वे केवल पुरानी परंपरा के आधार पर आलू की किस्म न चुनें. पहले अपने आसपास की मंडी और बाजार में किस तरह के आलू की मांग है, इसका पता लगाएं. डॉ. प्रियंका के अनुसार, बहराइच के स्थानीय बाजार में सफेद आलू की मांग ज्यादा रहती है. ऐसे में सफेद आलू की कुफरी पुखराज किस्म किसानों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. बाजार में इसकी मांग के अनुसार सप्लाई करने पर बेहतर भाव मिलने की संभावना रहती है. हालांकि, किसान अपनी सुविधा और बाजार की जरूरत के हिसाब से लाल आलू की खेती भी कर सकते हैं. आलू की फसल में इन बातों का रखें ध्यान कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि आलू की बुवाई का समय अक्टूबर के मध्य से नवंबर तक रहता है. इस दौरान खेत की तैयारी और फसल की देखभाल सही तरीके से करना जरूरी है. खेत में पानी जमा न होने दें, क्योंकि अधिक नमी और जलभराव से आलू के कंद सड़ सकते हैं. इससे फसल की गुणवत्ता खराब होती है और किसानों को मंडी में सही कीमत नहीं मिल पाती. बुवाई के 20 से 30 दिन बाद पहली बार मिट्टी चढ़ानी चाहिए. जरूरत पड़ने पर 40 से 45 दिन के अंतराल पर दोबारा मिट्टी चढ़ाई जा सकती है. इससे पौधों और जड़ों को सहारा मिलता है. इसके अलावा आलू के कंदों को सीधी धूप से बचाकर रखना चाहिए. धूप लगने से आलू हरे पड़ सकते हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता और बाजार में कीमत प्रभावित होती है. खुदाई से 20 से 25 दिन पहले बंद कर दें सिंचाई डॉ. प्रियंका के मुताबिक, आलू की खुदाई से करीब 20 से 25 दिन पहले सिंचाई बंद कर देनी चाहिए. इस समय फसल को अतिरिक्त पानी की जरूरत नहीं होती. सही समय पर सिंचाई रोकने और खेत में जल निकासी का ध्यान रखने से कंदों की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है. कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि किसान आलू की किस्म चुनने से पहले बाजार की मांग को जरूर समझें. इसके साथ ही समय पर सिंचाई, जल निकासी और मिट्टी चढ़ाने जैसे जरूरी काम भी सही तरीके से करें. इससे फसल की गुणवत्ता बेहतर रखने और अच्छी कीमत पाने में मदद मिल सकती है.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…Location :Bahraich,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 17:39 ISTऔर पढ़ें
Trending
- पीईएसबी ने भारतीय पीएसयू में एनटीपीसी के निदेशक (वित्त) पद के लिए नीरज शर्मा की सिफारिश की है
- ईरान के खिलाफ तीसरे बड़े हमले की तैयारी में इजरायल, ट्रंप पर ‘अमेरिका फर्स्ट’ या ‘इजरायल फर्स्ट’ का दबाव – राष्ट्रवाणी
- म्यांमार हवाई हमला: शादी समारोह में बमबारी से 5 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- इजरायल सरकार गठन: नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट को दिया रोटेशनल प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- नेपाल से भारत जा रहे नवविवाहित जोड़े को एसएसबी ने रोका, लोगों ने किया हंगामा – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

