राष्ट्रवाणी: कोलकाता के आनंदपुर में TMC दफ्तर के बाहर पुलिस का पहराकोलकाता के आनंदपुर में TMC दफ्तर के बाहर पुलिस का पहरा, कालीघाट तक पहुंची नए मुख्यालय पर बैरिकेडिंग की खबरEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:56 ISTTMC New Office: ममता तृणमूल कांग्रेस के नए प्रस्तावित मुख्यालय के बाहर पुलिस बैरिकेडिंग को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. पार्टी के अनुसार, आनंदपुर पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने बिना किसी पूर्व नोटिस या कानूनी दस्तावेज के निर्माणाधीन इमारत का प्रवेश द्वार सील कर दिया. पुलिस ने कोलकाता नगर निगम की जरूरी अनुमति न होने का हवाला देते हुए इस जगह के इस्तेमाल पर रोक लगाई है.केएमसी की अनुमति के विवाद में टीएमसी का नया मुख्यालय फंस गया है.पुलिस ने तृणमूल के नए मुख्यालय की घेराबंदी की, ममता गुट ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के पास बन रहे ममता तृणमूल कांग्रेस के नए मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर पुलिस बैरिकेड लगाने को लेकर 28 नवंबर को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. पार्टी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि यह कदम राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से उठाया गया है. ममता तृणमूल कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि शुक्रवार शाम को आनंदपुर पुलिस स्टेशन के कर्मियों ने बिना कोई पूर्व नोटिस दिए या जरूरी दस्तावेज दिखाए, निर्माणाधीन इमारत के प्रवेश द्वार पर बैरिकेड लगा दिए. पार्टी के एक नेता के अनुसार, निर्माण स्थल से कालीघाट स्थित पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के आवास पर फोन किया गया. उन्हें बताया गया कि पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए हैं और प्रस्तावित मुख्यालय के प्रवेश द्वार को रोक दिया है. इस सूचना के बाद पार्टी के कोलकाता जिला अध्यक्ष, वकील और नेता बैश्वानर चट्टोपाध्याय तथा कुणाल घोष तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की और पुलिसकर्मियों से बैरिकेड लगाने के कारण के बारे में स्पष्टीकरण मांगा. खबरों के अनुसार, पुलिस ने तृणमूल नेताओं से कहा कि कोलकाता नगर निगम से जरूरी अनुमति लिए बिना इस इमारत का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने पुलिस के इस स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया. उनका तर्क था कि मुख्यालय का निर्माण अभी चल रहा है और इस जगह का इस्तेमाल अभी किसी संगठनात्मक गतिविधि के लिए नहीं किया जा रहा है. पार्टी के अनुसार, उनके नेता और कार्यकर्ता वहां केवल निर्माण कार्य की प्रगति देखने गए थे. इसलिए, ममता गुट ने सवाल उठाया कि केएमसी की अनुमति न होने का हवाला देकर इमारत तक पहुंच को रोकने का क्या औचित्य है. 28 नवंबर की सुबह तृणमूल की राज्यसभा सांसद डोला सेन स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रस्तावित मुख्यालय पहुंची. उन्होंने वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक लंबी बैठक की और बाद में पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया. डोला सेन ने कहा कि उन्हें असल में शुक्रवार को दोहरी हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी अपनी हार का बदला लेने के लिए इस कार्यालय पर कब्जा करना चाहती थी. सच तो यह है कि यह बदले की राजनीति, उस दोहरी हार के गुस्से की वजह से की जा रही है. हालांकि, ममता बनर्जी या उनकी पार्टी को इन सब चीजों से दबाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेशन की तरफ से एक असिस्टेंट इंजीनियर, एक सब-असिस्टेंट इंजीनियर और एक अन्य व्यक्ति, ये तीनों लोग निरीक्षण के लिए आए थे. हमने उन्हें बताया कि यह हमारा घर है, हमारा पार्टी ऑफिस है और यह हमारी जिम्मेदारी के अंतर्गत आता है. हम खुद ही यहां रेनोवेशन (नवीनीकरण) का काम करवा रहे हैं और कॉर्पोरेशन से अनुमति लेने के बाद पिछले तीन सालों से यह काम चल रहा है. इसलिए, जब भी कॉर्पोरेशन से कोई निरीक्षण के लिए आए, तो हमें इसकी जानकारी होनी चाहिए. हमने कॉर्पोरेशन से यही कहा है कि आगे से जब भी आप निरीक्षण के लिए आएं, तो कृपया हमें पहले एक नोटिस दें. एक टीएमसी कार्यकर्ता ने बताया कि शुक्रवार रात को बिना किसी नोटिस के हमने देखा है कि रास्ता सील कर दिया गया है, हमारे भवन में जाने से रोक दिया गया है, हमारे शीर्ष नेतृत्व भी बीच-बीच में आते हैं, उन लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है. कोई लीगल नोटिस नहीं दिया गया है. यह बदले की राजनीति का उदाहरण है. इस तरह करके ममता बनर्जी को रोक देंगे, यह गलतफहमी है. वामपंथी सरकार भी ममता को रोक नहीं पाई. जितने भी हथकंडे अपना लें, शेष बात जनता बोलती है. जनता इसका विचार करेगी. शहर में अवैध निर्माण चल रहे हैं, उस पर प्रशासन की नजर नहीं जाती है. आज टीएमसी के भवन में न जा सकें, उसके लिए पूरा तंत्र लगाया है.About the Authorराकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, , ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और में काम किया है. वर्तमान में वह h…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :Kolkata,West BengalFirst Published :November 28, 2026, 15:56 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

