राष्ट्रवाणी: इस बार मेथी के पराठे नहीं बनाएं मेथी ना गोटे, बनाते समय रखें इन बातों का ध्यानइस बार मेथी के पराठे नहीं बनाएं मेथी ना गोटे, बनाते समय रखें कुछ बातों का ध्यान, तभी मिलेंगे कुरकुरे और खिले-खिलेWritten by:Last Updated:November 28, 2026, 15:57 ISTGujarati Methi Gota Recipe: कुरकुरे मेथी गोटे बनाने के लिए मेथी को अच्छी तरह सुखाएं, बैटर गाढ़ा रखें और सही तापमान पर तलें. सोडा और नींबू का रस आखिरी समय में मिलाएं. इन छोटी बातों से गोटे बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम बनेंगे.ख़बरें फटाफटCrispy Methi Gota बनाने के आसान टिप्स (Image-एआई generated)Gujarati Methi Gota Recipe: गुजराती स्नैक मेथी ना गोटा का स्वाद बारिश और सर्दियों के मौसम में चाय के साथ खूब पसंद किया जाता है. बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये पकौड़े बेसन और ताजी मेथी से बनाए जाते हैं. लेकिन कई बार घर पर गोटे बनाते समय वे ज्यादा तेल सोख लेते हैं या अंदर से ठीक से पक नहीं पाते. इसकी सबसे बड़ी वजह बैटर का सही गाढ़ापन और तेल का तापमान है. अगर आप भी बाजार जैसे कुरकुरे मेथी गोटे बनाना चाहते हैं, तो कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. मेथी के गोटे तलते समय इन बातों का रखें ध्यान मेथी के गोटे अच्छे बनाने के लिए तेल का सही तापमान सबसे जरूरी है. अगर तेल कम गर्म होगा, तो गोटे ज्यादा तेल सोख सकते हैं. वहीं, बहुत तेज गर्म तेल में बाहर की परत जल्दी भूरी हो जाएगी, लेकिन अंदर का हिस्सा कच्चा रह सकता है. इसलिए गोटे हमेशा मीडियम से मीडियम-हाई आंच पर तलें. बैटर तेल में डालते ही उसमें बुलबुले बनने चाहिए, लेकिन वह तुरंत गहरा भूरा नहीं होना चाहिए. एक बार में बहुत ज्यादा गोटे न डालें. छोटी मात्रा में तलने से वे अच्छी तरह पकते हैं. मेथी की पत्तियों को धोने के बाद अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है. पत्तियों में ज्यादा पानी रहने से बैटर पतला हो सकता है और गोटे ठीक से नहीं बनेंगे. मेथी ना गोटा के साथ क्या परोसें?
Advertisementगरमागरम मेथी गोटा को पुदीना-धनिया की चटनी के साथ परोस सकते हैं. हरी मिर्च की चटनी और मीठी इमली की चटनी भी इसके स्वाद को बढ़ाती हैं. बच्चों के लिए टोमैटो केचप अच्छा विकल्प है. चाय के साथ इसका कॉम्बिनेशन खास पसंद किया जाता है. अदरक वाली चाय या मसाला चाय के साथ ये बेहतरीन शाम का स्नैक बन सकते हैं. आप इन्हें ढोकला, खांडवी और दूसरे गुजराती स्नैक्स के साथ भी परोस सकते हैं. क्या बारिश में मेथी गोटा खाना अच्छा है?
बारिश के मौसम में गरमागरम गोटे और चाय का मेल काफी पसंद किया जाता है. मेथी में फाइबर और कुछ जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जबकि बेसन से प्रोटीन मिलता है. हालांकि, ये डीप फ्राई होते हैं, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में खाना बेहतर है. हल्का विकल्प बनाने के लिए इन्हें अप्पे पैन या एयर फ्रायर में भी तैयार कर सकते हैं. हालांकि, इनका टेक्सचर पारंपरिक तले हुए गोटों से अलग होगा. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें , आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. बैटर पहले से बनाकर रख सकते हैं?
मेथी, हरी मिर्च और हरा धनिया धोकर-काटकर पहले से रख सकते हैं. बेसन और सूखे मसालों को भी नापकर तैयार रखें. लेकिन बेकिंग सोडा और नींबू का रस तलने से ठीक पहले डालें. बैटर बहुत पहले बनाकर रखने से मेथी पानी छोड़ सकती है और मिश्रण पतला हो सकता है. इसलिए इसे तलने से कुछ देर पहले तैयार करना बेहतर है. मेथी गोटा बनाते समय इन गलतियों से बचें गीली मेथी: पत्तियों का अतिरिक्त पानी बैटर को पतला कर सकता है. बहुत पतला बैटर: इससे गोटे तेल में फैल सकते हैं और ज्यादा तेल सोख सकते हैं. ज्यादा बेसन: बैटर गाढ़ा करने के लिए जरूरत से ज्यादा बेसन डालने पर मेथी का स्वाद कम हो सकता है. सोडा पहले डालना: इसे तलने से ठीक पहले मिलाएं. तेज आंच: इससे गोटे बाहर से पकेंगे, लेकिन अंदर कच्चे रह सकते हैं. बड़े गोटे बनाना: छोटे आकार के गोटे ज्यादा आसानी से और समान रूप से पकते हैं. मेथी गोटा स्टोर और दोबारा गर्म कैसे करें?
मेथी गोटा ताजा तलकर खाना सबसे अच्छा रहता है. बचे हुए गोटों को ठंडा करके दो घंटे के अंदर एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखें और 1-2 दिन में खा लें. दोबारा गर्म करने के लिए एयर फ्रायर, ओवन या पैन का इस्तेमाल करें. माइक्रोवेव में गर्म करने से उनका कुरकुरापन कम हो सकता है.About the Authorकीर्ति राजपूत हिंदी डिजिटल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 13 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह साल 2021 से News18 हिंदी की धर्म टीम के साथ जुड़ी हैं, जहां…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 28, 2026, 15:57 ISTऔर पढ़ें

