राष्ट्रवाणी: 10वीं पास युवा भी बनेंगे Startup Founder, मिलेगी ₹10 लाख तक की मदद; जानें कैसे10वीं पास युवा भी बनेंगे Startup Founder, बिजनेस आइडिया पर मिलेगी ₹10 लाख तक की मदद; जानें पूरी प्रक्रियाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:58 ISTBihar Startup Scheme: सीतामढ़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप सेल के माध्यम से दसवीं पास युवा भी अपने नए कारोबारी आइडिया के लिए 10 लाख तक की फंडिंग प्राप्त कर सकते हैं. योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास समाज की समस्या का समाधान करने वाला नवाचार आइडिया होना चाहिए. Bihar Startup Scheme: सीतामढ़ी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप सेल के माध्यम से अब दसवीं पास युवा भी अपने नए कारोबारी आइडिया को हकीकत में बदल सकते हैं. स्टार्टअप सेल के विभागाध्यक्ष (एचओडी) निशांत कुमार के मुताबिक, योजना का लाभ लेने के लिए किसी खास ट्रेड या उच्च डिग्री की बाध्यता नहीं है. आवेदक का न्यूनतम दसवीं पास होना जरूरी है. सबसे अहम शर्त यह है कि आवेदक के पास कोई ऐसा आइडिया हो जो समाज की किसी असली समस्या का समाधान करे. उससे कमाई यानी रेवेन्यू भी पैदा हो सके. निशांत कुमार स्पष्ट करते हैं कि पारंपरिक दुकान खोलने या किसी ट्रस्ट की तरह काम करने वाले आइडिया को स्टार्टअप नहीं माना जाएगा. स्टार्टअप के लिए आइडिया में नयापन और नवाचार होना जरूरी है. ताकि वह बाजार में अलग पहचान बना सके. 10 लाख तक सीड फंड और मैचिंग लोन की सुविधा स्टार्टअप बिहार के तहत चयनित स्टार्टअप्स को शुरुआती दौर में 10 लाख रुपये तक का सीड फंड देने का प्रावधान है. एचओडी निशांत कुमार बताते हैं कि यदि किसी आवेदक का स्टार्टअप अभी आइडिएशन फेज में है, तो उसे पहली किस्त के रूप में 4 लाख रुपये और आगे बढ़ने पर दूसरी किस्त में 6 लाख रुपये दिए जाते हैं. यदि कोई आवेदक पहले से तैयार प्रोडक्ट और यूनिक सेलिंग प्रपोजिशन यानी यूएसपी के साथ आता है, तो उसे 10 लाख रुपये तक का फंड ग्रांट किया जा सकता है. इसके अलावा यदि किसी स्टार्टअप को बड़े स्तर पर और अधिक पूंजी की जरूरत पड़ती है. तो बिहार सरकार की नीति के तहत मैचिंग लोन की सुविधा भी उपलब्ध है. मैचिंग लोन के तहत यदि कोई एंजेल इन्वेस्टर या बाजार से किसी स्टार्टअप को बड़ा निवेश मिलता है, तो सरकार भी उस अनुपात में सहायता प्रदान करने का प्रावधान रखती है. हर जिले में स्टार्टअप सेल से आसान हुई राह इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप सेल के एचओडी निशांत कुमार के अनुसार यह व्यवस्था स्टार्टअप पॉलिसी 2016 के अंतर्गत तैयार की गई है. एसआईटी सीतामढ़ी का स्टार्टअप सेल डीएसटी (DST) तथा उद्योग विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है. पहले आइडिया रखने वाले युवाओं को मार्गदर्शन और प्रक्रिया के लिए पटना जाना पड़ता था. जिससे कई लोग समय, दूरी और जानकारी के अभाव में पीछे हट जाते थे. इसी समस्या को दूर करने के लिए हर जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप सेल स्थापित किया गया है. अब सीतामढ़ी जिले के छात्र हों या बाहर के स्थानीय युवा, जिनके पास नया विचार है, वे सीधे जिले के स्टार्टअप सेल से जुड़कर जरूरी मार्गदर्शन, सलाह और सहायता प्राप्त कर सकते हैं. ई-कॉमर्स, एग्रीटेक और मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ रही रुचि निशांत कुमार बताते हैं कि जिले में सामने आ रहे स्टार्टअप्स में सबसे अधिक रुचि ई-कॉमर्स के क्षेत्र में देखी जा रही है. कॉलेज और जिले से जुड़े कई युवा नए-नए विचारों के साथ आगे आ रहे हैं. इनमें एक स्टार्टअप ऐसा है जो ऑनलाइन माध्यम से ब्लू कॉलर जॉब्स और लेबर आउटसोर्सिंग की सुविधा देता है. एक अन्य स्टार्टअप ग्रामीण और शहरी परिवारों की जरूरत को देखते हुए पशुओं की देखभाल से जुड़ा है, ताकि परिवार के बाहर जाने की स्थिति में मवेशियों की देखरेख आसानी से हो सके. इसके अलावा एग्रीकल्चर, एग्रीटेक, एडुटेक, डिजिटल मार्केटिंग और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भी काम हो रहा है. जिसमें सीतामढ़ी के मोरिंगा प्लांट से जुड़े उत्पाद जैसे नवाचार भी शामिल हैं. Advertisementऑनलाइन और सीधे कॉलेज आकर कर सकते हैं संपर्क इच्छुक आवेदक और युवा स्टार्टअप सेल से जुड़ने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं. एचओडी निशांत कुमार के मुताबिक संपर्क नंबर और जरूरी जानकारी स्टार्टअप बिहार के पोर्टल startupbihar.gov.in तथा कॉलेज की वेबसाइट sit-sitamarhi.ac.in पर उपलब्ध है. आवेदक इन वेबसाइटों पर जाकर विवरण देख सकते हैं या फिर सीतामढ़ी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप सेल में सीधे आकर भी बातचीत कर सकते हैं. सही योजना, स्पष्ट आइडिया और मेहनत के साथ दसवीं पास युवा भी आत्मनिर्भर बनने और दूसरों को रोजगार देने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं.About the Authorअमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sitamarhi,BiharFirst Published :November 28, 2026, 15:58 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

