राष्ट्रवाणी: हर साल खाटू जाते हैं हजारों पदयात्री, अब रास्ते में ही मिलेगा बाबा दर्शनKhatuShyam Ji Mandir: हर साल खाटू जाते हैं हजारों पदयात्री, अब रास्ते में ही मिलेगा बाबा दर्शनReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:31 ISTKhatushyam Mandir Updates: रेनवाल में 10 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य श्याम मंदिर. सफेद संगमरमर से बनने वाले इस मंदिर के निर्माण का भूमि पूजन हुआ. जनसहयोग से बनने वाले इस मंदिर से पदयात्रियों को भी मिलेगी सुविधा. समिति के अनुसार, सफेद संगमरमर से बनने वाले मंदिर पर करीब 8 से 10 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. शहर के श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार मंदिर निर्माण में सहयोग कर सकेंगे. सीकर. जिले में स्थित बाबा श्याम के सबसे बड़े धाम खाटूश्यामजी से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है. हर साल हजारों श्याम भक्त पैदल निशान लेकर खाटूधाम पहुंचते हैं. इस धार्मिक आस्था के बीच श्याम नगरी से कुछ किलोमीटर दूर किशनगढ़-रेनवाल शहर में बाबा श्याम का मंदिर बनाया जाएगा. यहां करीब 60 मंदिर होने के बावजूद अब तक बाबा श्याम का अपना कोई मंदिर नहीं था. अब शहर की यह कमी दूर होने जा रही है. वर्षों से संजोया गया शहरवासियों का सपना अब हकीकत का रूप लेने जा रहा है. यहां करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से सफेद संगमरमर का भव्य श्री श्याम मंदिर बनाया जाएगा. मंदिर निर्माण की शुरुआत भूमि पूजन के साथ हो गई है. किसान शिव मंदिर के पास स्थित श्याम मित्र मंडल भवन परिसर में मंदिर का निर्माण किया जाएगा. भूमि पूजन समारोह बड़ा मंदिर के महंत डॉ. जुगल शरण महाराज, डूंगरी तपोस्थली के महंत हीरापुरी महाराज और खाटूश्यामजी मंदिर के मुख्य पुजारी मोहनदास महाराज के सानिध्य में हुआ. आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. जनसहयोग से बनेगा आस्था का भव्य केंद्र इस मंदिर की सबसे खास बात यह होगी कि इसका निर्माण किसी एक व्यक्ति या संस्था के खर्च पर नहीं, बल्कि जनसहयोग और श्याम भक्तों की भागीदारी से कराया जाएगा. समिति के अनुसार, सफेद संगमरमर से बनने वाले मंदिर पर करीब 8 से 10 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. शहर के श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार मंदिर निर्माण में सहयोग कर सकेंगे. यानी इस मंदिर की नींव में केवल पत्थर और संगमरमर ही नहीं, बल्कि सैकड़ों-हजारों भक्तों की आस्था और भावनाएं भी जुड़ेंगी. पदयात्रियों के लिए भी बनेगा आस्था का पड़ाव किशनगढ़-रेनवाल से हर साल बड़ी संख्या में श्याम भक्त खाटूधाम की पदयात्रा करते हैं. रास्ते में शहर से गुजरने वाले इन श्रद्धालुओं के लिए भी यह मंदिर खास महत्व रखेगा. मंदिर बनने के बाद स्थानीय लोगों को अपने शहर में ही बाबा श्याम के दर्शन और पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा. वहीं, खाटू जाने वाले पदयात्रियों को भी रास्ते में एक धार्मिक पड़ाव उपलब्ध हो सकेगा, जहां वे बाबा के दर्शन कर सकेंगे. Advertisementशहर की धार्मिक पहचान में जुड़ेगा नया अध्याय करीब 60 मंदिरों वाले किशनगढ़-रेनवाल में अब तक श्याम मंदिर का नहीं होना श्रद्धालुओं के लिए एक कमी की तरह था. अब भव्य मंदिर निर्माण की पहल से शहर की धार्मिक पहचान को नया विस्तार मिलने जा रहा है. आने वाले समय में यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान ही नहीं, बल्कि श्याम भक्तों के मिलन और धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र भी बन सकता है. शहरवासियों के लिए यह सिर्फ एक मंदिर का निर्माण नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी आस्था को अपना स्थायी ठिकाना मिलने जैसा है.About the AuthorContent Producerआनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Sikar,Sikar,RajasthanFirst Published :November 28, 2026, 15:31 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

