राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): 100 कविताओं में समेटी जिंदगी की कहानी, डॉ. कल्पना मिश्रा का काव्य संग्रह ‘शतक’100 कविताओं में समेटी जिंदगी की कहानी, डॉ. कल्पना मिश्रा का काव्य संग्रह ‘शतक’, Gen-Z भी ले रहे रुचिEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 15:16 ISTरायपुर की कवयित्री और हिंदी की सहायक प्राध्यापक डॉ. कल्पना मिश्रा ने अपने जीवन के अनुभवों और भावनाओं को 100 कविताओं में पिरोकर काव्य संग्रह ‘शतक’ तैयार किया है. छात्र जीवन से लेखन शुरू करने वाली कल्पना अब तक कहानियां, कविताएं और लघुकथाएं लिख चुकी हैं. रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कई ऐसे साहित्यकार हैं, जो अपनी लेखनी से जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को सामने ला रहे हैं. इन्हीं में से एक हैं कवयित्री डॉ. कल्पना मिश्रा. उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों, भावनाओं और मन की बातों को 100 कविताओं में पिरोया है. उनके काव्य संग्रह का नाम ‘शतक’ है. खास बात यह है कि इस पुस्तक का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद भी हुआ है, जिसे ‘सैकड़ा’ नाम से प्रकाशित किया गया. आइए जानते हैं इस पुस्तक की खासियत और इसके पीछे की कहानी. डॉ. कल्पना मिश्रा शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय में हिंदी की सहायक प्राध्यापक हैं. वह बताती हैं कि साहित्य पढ़ते समय उनके मन में भी कहानियां और कविताएं लिखने की इच्छा होती थी. उन्होंने छात्र जीवन से ही लिखना शुरू कर दिया था. अब तक वह कहानियां, कविताएं और लघुकथाएं लिख चुकी हैं. इसके अलावा समाचार पत्रों में लेख लिखे और आकाशवाणी व दूरदर्शन पर भी वार्ताएं दी हैं. 100 कविताओं से बनी ‘शतक’ डॉ. कल्पना ने मूल रूप से हिंदी में कविताएं लिखीं. धीरे-धीरे उनकी कविताओं की संख्या 100 से 150 तक पहुंच गई. इसके बाद उन्होंने इनमें से 100 कविताओं को चुनकर पुस्तक के रूप में प्रकाशित कराया. इसका नाम ‘शतक’ रखा गया. पाठकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद विवेक रहाटगांवकर ने इसका छत्तीसगढ़ी अनुवाद करने का सुझाव दिया. इसके बाद यह पुस्तक ‘सैकड़ा’ नाम से प्रकाशित हुई. गुरु से मिली लिखने की प्रेरणा डॉ. कल्पना बताती हैं कि उनकी गुरु डॉ. सत्यभामा से उन्हें काफी प्रेरणा मिली. उन्हें पढ़ते और लिखते देखकर उनके मन में भी साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा हुई. वह चाहती हैं कि उनके विद्यार्थी भी उनके लेखन से प्रेरित होकर आगे आएं. Advertisementनई पीढ़ी को क्या दी सलाह?
उनका मानना है कि आज की Gen-Z पीढ़ी भी हिंदी में काफी रुचि ले रही है. सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी का इस्तेमाल बढ़ रहा है. नए लेखकों को वह सलाह देती हैं कि पहले खूब पढ़ें और फिर नियमित रूप से लिखें. लगातार अभ्यास से लेखन बेहतर होता है. फिलहाल डॉ. कल्पना 8 से 10 कहानियां लिख चुकी हैं और कहानी संग्रह पर काम कर रही हैं. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के साहित्य और साहित्यकारों पर साझा संकलन तैयार करने की योजना भी है.About the AuthorWith more than 6 years of experience in journalism, I have been associated with Network18 since 2023. Currently, I am working as a Content Editor at News 18. I primarily cover Madhya Pradesh, Chhattisgarh hard …न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Raipur,Raipur,ChhattisgarhFirst Published :November 28, 2026, 15:16 ISTऔर पढ़ें

