राष्ट्रवाणी: गुमनाम संघर्ष से खास पहचान तक… समाज के असली नायकों को सलामगुमनाम संघर्ष से खास पहचान तक… जिन्होंने बदली समाज की तस्वीर, अब उन्हें मिला सम्मानAgency:Last Updated:November 28, 2026, 20:05 ISTसमाज के अलग-अलग क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से सेवा और बदलाव की मिसाल कायम करने वाली विभूतियों को एक खास मंच पर सम्मानित किया गया. इस आयोजन में बिहार से महिला उद्यमिता की पहचान बन चुकीं प्रसिद्ध किसान राजकुमारी देवी यानी ‘किसान चाची’, डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही और स्वामी विशालानंद समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं.समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया.कमला अंकिबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट द्वारा 28 नवंबर को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में कमला राइजिंग स्टार अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया. समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. इस पहल का उद्देश्य उन लोगों के कार्यों को पहचान और प्रोत्साहन देना है, जो अपने प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं. समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख, गजेंद्र सिंह यादव, विधायक, महरौली विधानसभा क्षेत्र, दिल्ली तथा ट्रस्ट की ट्रस्टी निदर्शना गोवानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. इस वर्ष सम्मानित होने वाली प्रमुख हस्तियों में बिहार की प्रसिद्ध किसान एवं महिला उद्यमिता की प्रेरक राजकुमारी देवी, जिन्हें देशभर में ‘किसान चाची’ के नाम से जाना जाता है, डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही और स्वामी विशालानंद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अन्य विभूतियां शामिल रहीं. इस मौके पर भाजपा के सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि समाज में ऐसे अनेक लोग हैं, जो बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के निरंतर जनकल्याण के कार्यों में जुटे हुए हैं. उनकी उपलब्धियों और संघर्षों को मंच प्रदान करना सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रेरक विभूतियों का सम्मान युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता है. बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने कहा कि समाज की प्रगति में उन व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो अपने कार्यों के माध्यम से दूसरों के जीवन में बदलाव लाते हैं. उन्होंने कहा कि कमला राइजिंग स्टार अवॉर्ड्स जैसी पहल समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ उनके प्रयासों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करती है. महरौली से विधायक गजेंद्र सिंह यादव दिल्ली ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तियों के योगदान को पहचानने और सम्मानित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब व्यक्ति अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करें. ऐसे सम्मान समारोह समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. ट्रस्ट की ट्रस्टी निदर्शना गोवानी ने कहा कि कमला राइजिंग स्टार अवॉर्ड्स केवल उपलब्धियों का सम्मान करने का मंच नहीं, बल्कि उन व्यक्तियों और संस्थाओं के प्रयासों को पहचान देने की पहल है, जो अपने समर्पण और कार्यों से दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता और संसाधनों का कुछ हिस्सा समाज के हित में लगाए. ऐसे प्रेरक प्रयासों को पहचानना और उनकी कहानियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाना ही इस पहल का मूल उद्देश्य है. सम्मानित विभूतियों में शामिल राजकुमारी देवी, जिन्हें किसान चाची के नाम से जाना जाता है, ने अपने कृषि एवं महिला उद्यमिता से जुड़े अनुभवों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सामूहिक प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया. वहीं, डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही और स्वामी विशालानंद सहित अन्य सम्मानित प्रतिभाओं के योगदान को भी समारोह में सराहा गया. वर्ष 1969 में स्थापित कमला अंकिबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों के माध्यम से निरंतर योगदान देता रहा है. अपने मूल मंत्र “Rising by Lifting Others” के साथ ट्रस्ट ने वर्ष 2022 में कमला राइजिंग स्टार अवॉर्ड्स की शुरुआत की थी, ताकि समाज में सार्थक योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को पहचान एवं प्रोत्साहन मिल सके. कमला राइजिंग स्टार अवॉर्ड्स 2026 ने इस विचार को और मजबूत किया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले प्रयासों को सम्मानित करना और उनकी प्रेरक कहानियों को सामने लाना एक बेहतर, समावेशी और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 15:00 ISTऔर पढ़ें
Trending
- टैलेंट का ऐसा इस्तेमाल क्यों? अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख भड़के यूजर्स – राष्ट्रवाणी
- 3 राज्यों में ‘मॉन्सटर तूफान’ का आपातकाल अलर्ट, अगले 48 घंटे सबसे खौफनाक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- पिता बना हत्यारा, 5 साल के मासूम का गला रेता, सोचने पर मजबूर कर देगी दरभंगा की ये घटना – राष्ट्रवाणी
- निशाने पर था वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन, डेड ड्रॉप से आने थे हथियार, आतंकी अरेस्ट, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अचानक फूटा पानी का फव्वारा, सैकड़ों फीट चला गया ऊंचा; दूर से दिखा झरने जैसा नजारा—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- शादी की जिद, साथ मरने का बहाना और मौत का खेल… प्रेमी के धोखे ने उजाड़ दिया परिवार – राष्ट्रवाणी
- सही फैसले लेते तो नंबर 4 और कप्तानी के हकदार होते ऋषभ पंत – राष्ट्रवाणी
- ‘सेना के शौर्य पर बनी फिल्मों को मिले सम्मान’, सलमान की ‘मातृभूमि’ के मुरीद हुए विवेक—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी

