राष्ट्रवाणी: समस्तीपुर के चार बार सांसद रहे प्रो. अजीत मेहता का निधनसमस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रो. अजीत कुमार मेहता का निधन, आजाद दस्ते से संसद तक ऐसा रहा सफरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:42 ISTSamastipur News: समस्तीपुर के चार बार सांसद रहे प्रो. अजीत कुमार मेहता का 94 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने नोएडा में बेटी के आवास पर अंतिम सांस ली. स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर शिक्षा और राजनीति तक उनका लंबा सफर रहा.समस्तीपुर के पूर्व सांसद प्रो. अजीत कुमार मेहता का निधन. (फोटो साभार एक्सः @PriyanshuVoice)समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर की राजनीति और समाजवादी आंदोलन के बड़े चेहरे प्रो. अजीत कुमार मेहता का निधन हो गया. उन्होंने 28 नवंबर 2026 की सुबह करीब 3 बजे नोएडा में अपनी बेटी के आवास पर अंतिम सांस ली. वह स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद और समस्तीपुर से चार बार सांसद रहे थे. उनके निधन की खबर से जिले के राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा. आजाद दस्ते से जुड़कर लड़ी आजादी की लड़ाई साल 1932 में जन्मे प्रो. अजीत कुमार मेहता का बचपन देश की आजादी के आंदोलन के दौर में बीता. बताया जाता है कि कम उम्र में ही वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आजाद दस्ते से जुड़ गए थे. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान भी उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लिया था. आजादी के बाद उन्होंने समाजवादी विचारधारा के साथ अपना सार्वजनिक जीवन आगे बढ़ाया. BIT मेसरा में रहे प्रोफेसर राजनीति में आने से पहले प्रो. मेहता शिक्षा जगत से जुड़े रहे. उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा में काम किया. साल 1961 से 1974 तक वह सहायक प्रोफेसर रहे. इसके बाद 1974-75 में संस्थान के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाली. आगे चलकर प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुए. चार बार समस्तीपुर से बने सांसद प्रो. मेहता का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा. वह 1978 में पहली बार समस्तीपुर से लोकसभा पहुंचे. उस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता तारकेश्वरी सिन्हा को हराया था. इसके बाद 1980 में दूसरी बार सांसद बने. करीब 16 साल बाद 1996 में जनता दल के टिकट पर उन्होंने तीसरी बार जीत दर्ज की. 1998 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चौथी बार लोकसभा पहुंचे. इस तरह उन्होंने चार बार समस्तीपुर का प्रतिनिधित्व किया. Advertisement किसानों और पिछड़े वर्गों के लिए उठाई आवाज प्रो. मेहता किसानों, पिछड़े वर्गों और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे. वह 1980 से 1986 तक अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष भी रहे. संसद की कई महत्वपूर्ण समितियों में भी उन्होंने जिम्मेदारी निभाई. उनके निधन पर जिले के कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने शोक जताया है. परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. उनके निधन को समस्तीपुर के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है.About the AuthorJournalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Samastipur,BiharFirst Published :November 28, 2026, 14:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

