राष्ट्रवाणी: रामकथा संग्रहालय में होगा एयरपोर्ट जैसा सिक्योरिटी चेक, क्या है पूरा प्लान?Ayodhya News : अयोध्या के रामकथा संग्रहालय में होगा एयरपोर्ट जैसा सिक्योरिटी चेक, जानिए क्या है पूरा प्लान?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:36 ISTAyodhya ki local news : रामनगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालु जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राम कथा संग्रहालय का भी दीदार करेंगे. संग्रहालय में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वागत पटल, कैफेटेरिया, सोवेनियर शॉप, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जा रही है. अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के डायरेक्टर संजीव सिंह ने बताया कि यादगार के तौर पर कोई उपहार या स्मृति चिह्न खरीदना चाहता है तो उसके लिए सोवेनियर शॉप की व्यवस्था रहेगी. जिस प्रकार हवाई अड्डे पर यात्रियों और उनके सामान की स्कैनिंग की जाती है, उसी तरह संग्रहालय में भी दर्शनार्थियों और उनके सामान की स्कैनिंग होगी. लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. अयोध्या. रामनगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालु जहां एक तरफ प्रभु राम के मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे हैं, अब जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राम कथा संग्रहालय का भी दीदार करेंगे. इसे लेकर रामनगरी अयोध्या में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय को विश्वस्तरीय स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है. यहां भगवान श्रीराम के जीवन और रामायण से जुड़े प्रसंगों को जानने के साथ ही दर्शनार्थियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी. संग्रहालय में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वागत पटल, कैफेटेरिया, सोवेनियर शॉप, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जा रही है. दर्शनार्थियों के सामान को सुरक्षित रखने के लिए क्लॉक रूम और लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के डायरेक्टर संजीव सिंह ने बताया कि संग्रहालय में आने वाले प्रत्येक दर्शनार्थी को सबसे पहले यह जानकारी दी जाएगी कि संस्था क्या है और यहां उन्हें क्या-क्या देखने को मिलेगा. इसके लिए प्रवेश के पास ही स्वागत पटल यानी रिसेप्शन बनाया गया है. यहां तैनात वॉलंटियर्स और कार्यकर्ता दर्शनार्थियों को संग्रहालय की विशेषताओं और यहां मौजूद वीथिकाओं के बारे में जानकारी देंगे. इसके लिए दृश्यांकन और मौखिक माध्यमों का सहारा लिया जाएगा, जिससे पर्यटक आसानी से समझ सकें कि संग्रहालय में उन्हें क्या देखने को मिलने वाला है. कैफेटेरिया में मिलेगा हल्का नाश्ता Advertisementसंजीव सिंह ने बताया कि स्वागत पटल के बाद दर्शनार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग सुविधाओं का इंतजाम किया गया है. अगर किसी पर्यटक को हल्का नाश्ता करना है तो उसके लिए कैफेटेरिया बनाया गया है. संग्रहालय की यादगार के तौर पर कोई उपहार या स्मृति चिह्न खरीदना चाहता है तो उसके लिए सोवेनियर शॉप की व्यवस्था रहेगी. पेयजल के लिए अलग ब्लॉक बनाया गया है. शौचालय की सुविधा भी परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी. क्लॉक रूम की भी सुविधा रामकथा संग्रहालय में दर्शनार्थियों के सामान की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा डायरेक्टर संजीव सिंह ने बताया कि यहां क्लॉक रूम और लॉकर की सुविधा उपलब्ध होगी, जहां पर्यटक अपना सामान सुरक्षित रख सकेंगे. इसके लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर सुरक्षा व्यवस्था विकसित की जा रही है. जिस प्रकार हवाई अड्डे पर यात्रियों और उनके सामान की स्कैनिंग की जाती है, उसी तरह संग्रहालय में भी दर्शनार्थियों और उनके सामान की स्कैनिंग होगी. इसके बाद ही वे अपना सामान क्लॉक रूम में जमा कर सकेंगे. वीथिकाओं में क्या-क्या इन सभी सुविधाओं का लाभ लेने के बाद दर्शनार्थी संग्रहालय की अलग-अलग वीथिकाओं में प्रवेश करेंगे. यहां भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और रामकथा से जुड़े प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा. संग्रहालय का उद्देश्य केवल रामायण से जुड़ी जानकारी देना ही नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से दर्शनार्थियों को एक बेहतर और व्यवस्थित अनुभव उपलब्ध कराना भी है. इस तरह अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अनुभव के साथ आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का भी संगम देखने को मिलेगा.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ayodhya,Faizabad,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 14:36 ISTऔर पढ़ें
Trending
- 12 दिसंबर को भोपाल में जुटेंगे राहुल-अखिलेश और ममता, रैली में 1.5 लाख की भीड़ का दावा – राष्ट्रवाणी
- अभी-अभी आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, घर-ऑफिस से निकलकर भागे लोग, रिंग ऑफ फायर में मची हलचल – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन बिल: समर्थन में TMC के 20 बागी सांसद, बाद में अयोग्य हुए तो क्या होगा? – राष्ट्रवाणी
- परिसीमन विधेयक: इधर अमित शाह से मिले DMK सांसद, उधर लोकसभा में बदला सीटिंग अरेंजमेंट – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट से हॉकी इंडिया चुनाव को हरी झंडी, ओडिशा हाईकोर्ट के आदेश रद्द – राष्ट्रवाणी
- बिना किसी कट के पास हुई सलमान खान की ‘मातृभूमि’, सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- 2.8 डिग्री गर्म हुई धरती, पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वैज्ञानिकों की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एप्पल 2027 में ला सकता है आईफोन 20 प्रो का लिमिटेड-एडिशन सिरेमिक मॉडल, जानें नए डिजाइन और संभावित फीचर्स की डिटेल – एप्पल could लॉन्च limited edition ceramic model of आईफोन 20 प्रो for 20th anniversary in 2027 – राष्ट्रवाणी

