राष्ट्रवाणी: महा पदयात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ हुए शामिल, कहा- J&K है भारत का मुकुट मणिरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर को बताया भारत का ‘मुकुट मणि’, कांग्रेस पर भी साधा निशानाEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:38 ISTजम्मू में आयोजित महा पदयात्रा में रक्षा मंत्री राजनाथ शामिल हुए. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का मुकुट मणि बताया. मंत्री ने प्रदेश के विलय को लेकर कहा कि यह भारत की आत्मा, भावना, एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता थी.जम्मू: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ महा पदयात्रा में शामिल हुए. यह महा पदयात्रा पंजतीर्थी चौक से परेड चौक स्थित ब्राह्मण सभा तक निकाली गई. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ हाथ में तिरंगा लिए नजर आए. उन्होंने रैली में जम्मू-कश्मीर की महत्ता बताई और विपक्ष के ‘वोट चोरी’ आरोपों को लेकर कांग्रेस पर निसाना भी साधा. मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह अपने आरोपों को साबित करने के लिए कोई विश्वसनीय साक्ष्य पेश करने में विफल रही है. उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि . वहीं, राजनाथ सिंह ने कहा, “जम्मू कश्मीर भारत का ‘मुकुट मणि’ होने के साथ-साथ देश की शान एवं गौरव है. इसलिए, भारत में इसका विलय महज एक भौगोलिक क्षेत्र के एकीकरण का सवाल नहीं था, बल्कि यह भारत की आत्मा, भावना, एकता और अखंडता को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता था.” राजनाथ ने पंडित प्रेमनाथ डोगरा को श्रद्धांजलि दी रक्षा मंत्री ने बीजेपी की राजनीतिक यात्रा में जम्मू कश्मीर के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए क्षेत्र के भारत में पूर्ण विलय के लिए संघर्ष करने वाले पंडित प्रेमनाथ डोगरा को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने क्षेत्र से श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दिए गए नारे ‘एक देश, एक विधान, एक निशान’ का भी उल्लेख किया. रक्षा मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में जम्मू कश्मीर के लोगों ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है।
उन्होंने सर्वोच्च बलिदान देने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी दी. ‘देश में हो रहा है चौतरफा विकास’ राजनाथ ने कहा, “जहां पूरा देश चौतरफा विकास देख रहा है, वहीं जम्मू कश्मीर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.” उन्होंने कहा कि क्षेत्र को विकास, अधिकारों और अवसरों में उसका उचित हिस्सा मिलना चाहिए. इससे पहले, जम्मू हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और भाजपा नेताओं ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया. कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सत शर्मा, केंद्र शासित प्रदेश के सांसदों और विधायकों के अलावा कई लोग मौजूद रहे. Location :Jammu and KashmirFirst Published :November 28, 2026, 14:38 ISTऔर पढ़ें

