राष्ट्रवाणी: देवघर में गेंदा फूल की खूब डिमांड, सर्दियों में लगाएं पूसा बसंती किस्मदेवघर में गेंदा फूल की खूब डिमांड, सर्दियों में लगाएं पूसा बसंती किस्म, जानिए रोपाई से लेकर देखभाल तक का तरीकाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:39 ISTDeoghar Marigold Cultivation Tips: देवघर में गेंदा फूल की खेती किसानों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकत है. कृषि विशेषज्ञ वकील यादव के मुताबिक, सर्दियों में पूसा बसंती किस्म की खेती करना सबसे अच्छा विकल्प है. सही दूरी पर रोपाई और पिंचिंग करने से बढ़िया फसल होने की संभावना रहती है.ख़बरें फटाफट देवघर. देवघर में फूलों की मांग हमेशा बनी रहती है. खासकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-पाठ से लेकर शादी-विवाह और दूसरे धार्मिक आयोजनों में बड़ी मात्रा में फूलों की जरूरत पड़ती है. ऐसे में फूलों की खेती किसानों के लिए कमाई का एक अच्छा जरिया बन सकती है. खासकर सर्दियों का मौसम गेंदा फूल की खेती के लिए काफी अनुकूल माना जाता है. अगर किसान सही किस्म का चुनाव करें और खेती के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें तो कम जमीन में भी अच्छी पैदावार हासिल कर सकते हैं. लेकिन सवाल यह है कि गेंदा फूल की कौन-सी किस्म लगाना किसानों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा और इसकी खेती कैसे करनी चाहिए?
क्या कहते हैं कृषि विशेषज्ञ इसको लेकर देवघर के कृषि विशेषज्ञ वकील यादव ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि देवघर में गेंदा फूल की काफी ज्यादा मांग रहती है. बाबा मंदिर में रोजाना पूजा-पाठ के लिए फूलों की जरूरत होती है. इसके अलावा शादी-विवाह, पूजा और त्योहारों के समय भी गेंदा फूल की मांग बढ़ जाती है. गेंदा फूल की कई किस्में बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें पूसा बसंती किस्म किसानों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. स्थानीय स्तर पर कई लोग इसे कॉमर्शियल गेंदा फूल के नाम से भी जानते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके पौधों में काफी संख्या में शाखाएं निकलती हैं. सही दूरी पर लगाएं पौधे कृषि विशेषज्ञ के अनुसार, गेंदा फूल के पौधे में जितनी ज्यादा शाखाएं निकलेंगी, उसमें उतने ही ज्यादा फूल आने की संभावना रहती है. यही वजह है कि व्यावसायिक खेती करने वाले किसानों के लिए पूसा बसंती एक अच्छा विकल्प हो सकता है. जो किसान पहली बार सर्दियों के मौसम में गेंदा फूल की खेती शुरू करना चाहते हैं, उन्हें खेत तैयार करने के बाद पौधों की रोपाई सही दूरी पर करनी चाहिए. पौधे से पौधे के बीच करीब एक फीट की दूरी रखें, जबकि एक लाइन से दूसरी लाइन के बीच दो फीट की दूरी होनी चाहिए. इससे पौधों को फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है और खेत में हवा का आवागमन भी ठीक रहता है. 10 से 12 दिन बाद जरूर करें यह कार्य उन्होंने बताया कि गेंदा फूल की खेती में एक खास काम ऐसा है, जिस पर किसानों को सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए. जब रोपाई के बाद पौधा अच्छी तरह जमीन में पकड़ बना ले और करीब 10 से 12 दिन में खड़ा हो जाए तो उसके ऊपरी हिस्से की हल्की कटाई यानी पिंचिंग करनी चाहिए. ऐसा करने से पौधे में नई शाखाएं निकलने लगती हैं. जब शाखाओं की संख्या बढ़ती है तो फूल भी ज्यादा आते हैं. इसलिए किसान इस काम को नजरअंदाज न करें. हालांकि, पौधे की स्थिति और बढ़वार देखकर ही पिंचिंग करनी चाहिए. सर्दी में करें बीच-बीच में फंगीसाइड का स्प्रे वहीं, सर्दियों के मौसम में किसानों को कुहासे और नमी से भी पौधों को बचाने की जरूरत होती है. लगातार कुहासा रहने से फूलों की फसल में फंगस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में खेत की नियमित निगरानी करें और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञ की सलाह से उचित फंगीसाइड का छिड़काव करें. बिना जरूरत बार-बार दवा का छिड़काव करने से बचें. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…Location :Deoghar,JharkhandFirst Published :November 28, 2026, 14:39 ISTऔर पढ़ें

