राष्ट्रवाणी: अजमेर की आनासागर झील विदेशी पक्षियों से गुलजार, जनवरी में होगी गणनायूरोप से अजमेर पहुंचे विदेशी मेहमान, आनासागर झील पर दिख रहा खूबसूरत नजारा, जनवरी में होगी पक्षियों की गणनाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:38 ISTAjmer News: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही अजमेर की आनासागर झील विदेशी और प्रवासी पक्षियों से गुलजार हो गई है. यूरोपीय देशों और उत्तर भारत के ठंडे इलाकों से कई खूबसूरत प्रजातियों के पक्षी यहां पहुंचे हैं. जनवरी में वन विभाग आनासागर समेत चार जलाशयों में पक्षियों की गणना करेगा. अजमेर. आनासागर झील इन दिनों विदेशी पक्षियों से गुलजार नजर आ रही है, सर्दियों का मौसम शुरू होते ही यहां यूरोपीय देशों और उत्तर भारत के ठंडे इलाकों से पक्षियों का पहुंचना शुरू हो गया है. सुबह और शाम के समय झील का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. पक्षियों की मौजूदगी से आनासागर झील पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. जिले के प्रमुख जलाशयों में हर साल सर्दियों के दौरान प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं, इस बार भी आनासागर झील में विदेशी पक्षियों की आमद शुरू हो गई है. यहां यूरोपीय देशों से आने वाले सिट्रिन वेगटेल,पाइड वेगटेल के अलावा भारत के ठंडे प्रदेशों से आने वाले व्हाइट ब्रो वेग टेल और येलो वेगटेल पक्षी आए हुए हैं. पक्षियों की गतिविधियों को देखने के लिए इन दिनों झील के आसपास लोगों की आवाजाही भी अधिक बनी हुई है. जनवरी में की जाएगी पक्षी गणना वन विभाग की ओर से जनवरी में इन पक्षियों की गणना की जाएगी, इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. आनासागर, फॉयसागर, बामनिया तालाब और झाडोल तालाब को पक्षी गणना के लिए प्रमुख केंद्र बनाया गया है. गणना के दौरान इन जलाशयों में स्थानीय और प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों तथा उनकी संख्या का आकलन किया जाएगा. पक्षियों की गणना से यह पता चलेगा कि इस बार अजमेर के जलाशयों में कितनी प्रजातियों के पक्षी पहुंचे हैं और पिछले साल की तुलना में उनकी संख्या में कितना बदलाव आया है. फिलहाल इन दिनों आनासागर झील में विदेशी पक्षियों की मौजूदगी शहर के प्राकृतिक सौंदर्य में चार चांद लगा रही है. आना सागर झील अजमेर रेलवे स्टेशन से सिर्फ 3 किमी की दूरी पर है. यहां रिक्शा व टैक्सी के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता है. स्टेशन से पैदल पैदल आसपास के खबसूरतनजरों को देखते हुए भी आनासागर चौपाटी तक पहुंच सकते हैं. About the Authorनमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ajmer,RajasthanFirst Published :November 28, 2026, 14:38 ISTऔर पढ़ें

