राष्ट्रवाणी: नहीं मिलेगी अंबाला जितनी सस्ती फिजियोथेरेपी, OPD और दवाइयां फ्री, ये रहा पताAmbala News : कहीं नहीं मिलेगी अंबाला जितनी सस्ती फिजियोथेरेपी, OPD और दवाइयां फ्री, ये रहा पताReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:21 ISTAmbala ki local news : निजी फिजियोथेरेपी सेंटरों में कुछ मिनटों की थेरेपी के लिए सैकड़ों से लेकर हजारों रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अंबाला में एक ऐसा केंद्र चलाया जा रहा है, जहां लोगों को मात्र 100 से 200 रुपये में फिजियोथेरेपी की सुविधा मिल रही है. लोकल 18 से अंबाला योगा फेडरेशन के सेक्रेटरी अश्वनी जैन ने बताया कि योगा फेडरेशन की ओर से ये सेंटर चलाया जा रहा है. इस यूनिट में फिजियोथेरेपी के साथ-साथ पंचकर्म और आयुर्वेदिक ओपीडी भी संचालित की जा रही है. यहां थेरेपी की कीमत 100 रुपये से शुरू होकर एडवांस मशीनों की थेरेपी के लिए 200 रुपये तक है. योगा फेडरेशन के केंद्र में मरीजों को घंटों तक थेरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है. अंबाला. फिजियोथेरेपी और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं आम आदमी के लिए काफी महंगा होता जा रहा है. बड़े शहरों के अस्पतालों और निजी फिजियोथेरेपी सेंटरों में जहां कुछ मिनटों की थेरेपी के लिए सैकड़ों से लेकर हजारों रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, अंबाला में एक ऐसा केंद्र चलाया जा रहा है, जहां लोगों को आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से मात्र 100 से 200 रुपये में फिजियोथेरेपी की सुविधा मिल रही है. यहां पर पंचकर्मा और आयुर्वेदिक ओपीडी और दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं. लोकल 18 से अंबाला योगा फेडरेशन के सेक्रेटरी अश्वनी जैन ने बताया कि योगा फेडरेशन पिछले 15 वर्षों से समाजहित में कार्य कर रही है. इसी कड़ी में पिछले 5 वर्षों से फिजियोथेरेपी सेंटर चलाया जा रहा है, जहां लोगों को आधुनिक मशीनों के माध्यम से उपचार की सुविधा दी जा रही है. बाहर 20 मिनट के लेते हैं 500 अश्वनी जैन ने बताया कि इस यूनिट में फिजियोथेरेपी के साथ-साथ पंचकर्म और आयुर्वेदिक ओपीडी भी संचालित की जा रही है. इस सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से मरीजों को अलग-अलग प्रकार की फिजियोथेरेपी दी जाती है. यहां थेरेपी की कीमत 100 रुपये से शुरू होकर एडवांस मशीनों की थेरेपी के लिए 200 रुपये तक है, जबकि निजी सेंटरों में इसी प्रकार की सुविधाओं के लिए काफी अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं. कई निजी सेंटरों में महज 20 मिनट की थेरेपी के लिए 500 रुपये तक वसूले जाते हैं, जबकि योगा फेडरेशन के केंद्र में मरीजों को घंटों तक सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है. Advertisementअश्वनी जैन कहते हैं कि इस सेंटर को शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य नो लॉस, नो प्रॉफिट की भावना है. कई ऐसे मरीज हैं, जो महंगी फिजियोथेरेपी का खर्च नहीं उठा पाते और इसी कारण अपना उपचार बीच में ही छोड़ देते हैं. ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए यहां बेहद कम कीमत पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं. सेंटर में फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञ डॉक्टर भी उपलब्ध रहते हैं, ताकि मरीजों को बेहतर मार्गदर्शन और उपचार मिल सके. इनकी मदद से चल रहा काम अश्वनी जैन के अनुसार, रोजाना 100 से अधिक लोग यहां पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. योगा फेडरेशन की इस यूनिट में आयुर्वेदिक ओपीडी भी चलाई जा रही है, जो पूरी तरह निशुल्क है. इसमें मरीजों को परामर्श के साथ दवाइयां भी मुफ्त दी जाती हैं, यह ओपीडी प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को लगती है. पंचकर्म की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें सिविल अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देते हैं. मंत्री अनिल विज और योगा फेडरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र विज के प्रयासों से लोगों को यह स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो पा रही है. अब तक हजारों लोग इस केंद्र का लाभ उठा चुके हैं और लगातार मरीज यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं. अंबाला योगा फेडरेशन का यह वेलनेस सेंटर लाल कोठी के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अंबाला में स्थित है.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Ambala,HaryanaFirst Published :November 28, 2026, 14:21 ISTऔर पढ़ें

