राष्ट्रवाणी: ‘किंग’ के न्यू सॉन्ग में शाहरुख का ‘डैडी कूल’ अंदाज, 86 लाख के नेकलेस पर टिकी 86 लाख का नेकलेस और रेड बैकलेस ड्रेस, शाहरुख-करीना के लुक में दिखा फैशन का जलवाWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:24 ISTDaddy Cool SRK Kareena Fashion: किंग दिसंबर में पड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में शाहरुख खान का अंदाज काफी हटके देखने के लिए मिलने वाला है. इसकी एक झलक हाल ही में आए डैडी कूल गाने में भी देखने के लिए मिल रहा है, जिसमें वो करीना के साथ डांस करते नजर आए है. खास बात है कि इस गाने के आने के बाद एक्ट्रेस की ड्रेस ही नहीं बल्कि हीरों के नेकलेस की भी खूब चर्चा हो रही है. ख़बरें फटाफटशाहरुख खान और करीना कपूर खान एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी फिल्म ‘किंग’ के नए गाने ‘डैडी कूल’ में दिखाई दी है. इस गाने में दोनों सितारों का डांस और उनकी केमिस्ट्री तो चर्चा में है ही, साथ ही उनके स्टाइलिश लुक ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. जहां शाहरुख खान ऑल ब्लैक आउटफिट के साथ महंगे डायमंड नेकलेस में नजर आए, वहीं करीना कपूर ने बोल्ड रेड बैकलेस ड्रेस पहनकर ग्लैमर का तड़का लगाया. शाहरुख के लुक की सबसे खास बात उनकी लग्जरी ज्वेलरी रही, तो करीना की ड्रेस का डिजाइन और उसका बैकलेस पैटर्न पर फैंस की आंखे टिक गयी. (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम @iamsrk) शाहरुख खान का ऑल ब्लैक लुक गाने में शाहरुख खान ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. उन्होंने काली शर्ट के ऊपर स्लीवलेस क्रॉप्ड शर्ट और मैचिंग ब्लेजर पहना है. उनके ब्लेजर पर छोटे-छोटे चमकदार स्टोन लगे है, जो पूरे लुक को हल्की चमक दे रहा है. शर्ट के ऊपर के बटन खुले रखकर उन्होंने अपने लुक को थोड़ा कूल और कैजुअल टच दिया है. 86 लाख का नेकलेस शाहरुख के आउटफिट से ज्यादा चर्चा उनकी ज्वेलरी की हो रही है. रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख ने ब्वल्गारी का सर्पेंटी वाइपर नेकलेस पहना है. ये व्हाइट गोल्ड से बना डायमंड नेकलेस है, जिसमें 8.21 कैरेट के हीरे लगे हैं. इसकी कीमत करीब 86 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है. उन्होंने इसके साथ मल्टीकलर स्टेटमेंट ईयर कफ, एक रिस्टवॉच और ब्रेसलेट भी पहना है. Advertisementकरीना कपूर की रेड बैकलेस ड्रेस करीना कपूर ने गाने में रेड कलर की बेहद स्टाइलिश और बोल्ड ड्रेस पहनी है. ये फिटेड ड्रेस डीप नेकलाइन और ड्रेप्ड डिजाइन वाली थी. इसके स्लीव्स का डिजाइन भी काफी अलग है. ड्रेस में एसिमेट्रिकल कट और बड़े कटआउट दिया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक दे रहा है. करीना का बोल्ड अंदाज करीना इस आउटफिट में थाई-हाई स्लिट भी है, जिसके नीचे से उनकी ब्लैक शीयर स्टॉकिंग्स नजर आ रही है. ड्रेस का फैब्रिक नीचे की तरफ फ्लोर लेंथ ट्रेल में फैला हुआ है. हालाकि, इस ड्रेस की सबसे खास बात इसका बैकलेस डिजाइन है. पीछे से ड्रेस पूरी तरह खुली हुई है, जिसने उनके लुक को और बोल्ड बना दिया.About the AuthorSenior Sub Editorशारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 14:24 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीद – राष्ट्रवाणी
- स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को हटाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कंधे पर अर्थी रखकर ट्रैफिक में खड़े रहे परिजन, सायरन बजाता निकला VIP काफिला – राष्ट्रवाणी
- मुंगेर: महिला का गला रेता और दोनों हाथों की नस काटी, शव बरामद, पति ने प्रेमी पर जताया शक – राष्ट्रवाणी

