राष्ट्रवाणी: चाणक्य के अनुसार गुड लुक्स से नहीं बनती पहचान, ऐसे लोग छोड़ते हैं छापखूबसूरत चेहरा भूल जाएंगे लोग, लेकिन ये 6 आदतें नहीं, चाणक्य के अनुसार गुड लुक्स से नहीं बनती पहचान, ऐसे लोग छोड़ते हैं छापWritten by:Last Updated:November 28, 2026, 14:34 ISTChanakya Niti: अच्छी पर्सनैलिटी सिर्फ चेहरे या कपड़ों से नहीं बनती. आपकी बातचीत, व्यवहार, आत्मसम्मान, साफ-सफाई और अनुशासन भी इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं. चाणक्य की शिक्षाओं से प्रेरित इन आदतों को रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाकर आप अपनी छवि और रिश्तों को बेहतर बना सकते हैं. ख़बरें फटाफटचाणक्य नीति: ये 6 आदतें बनाती हैं पर्सनैलिटी खासChanakya Niti: किसी की खूबसूरत शक्ल पहली नजर में ध्यान खींच सकती है, लेकिन लंबे समय तक लोग उसी इंसान को याद रखते हैं जिसके बात करने का तरीका, व्यवहार और सोच दूसरों से अलग होती है. कई बार शांत रहना, दूसरों की बात ध्यान से सुनना या मुश्किल हालात में खुद पर काबू रखना किसी महंगे कपड़े और अच्छे लुक्स से ज्यादा असर छोड़ता है. आचार्य चाणक्य की नीतियों में भी व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन और समझदारी को खास महत्व दिया गया है. उनकी शिक्षाओं से जुड़ी ये 6 आदतें ऐसी हैं, जो इंसान की पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने और दूसरों के बीच सम्मान पाने में मदद कर सकती हैं. 1. कम बोलें, लेकिन सोच-समझकर बोलें चाणक्य नीति में वाणी पर नियंत्रण रखने और सोच-समझकर बोलने को अहम माना गया है. जो व्यक्ति हर बात पर अपनी राय देने के बजाय पहले दूसरों की बात सुनता है, उसकी बातों को भी लोग गंभीरता से लेते हैं. कम बोलने का मतलब हमेशा चुप रहना नहीं है, बल्कि सही समय पर सही बात कहना है. बिना सोचे कुछ भी बोलने से रिश्तों में गलतफहमी पैदा हो सकती है. वहीं, संतुलित बातचीत व्यक्ति को समझदार और प्रभावशाली बनाती है. 2. साफ-सफाई से बनती है अच्छी पर्सनैलिटी Advertisementअच्छा दिखने के लिए महंगे कपड़े या ब्रांडेड चीजें जरूरी नहीं हैं. साफ कपड़े पहनना, बालों को ठीक रखना, व्यक्तिगत सफाई का ध्यान रखना और अपने आसपास की जगह को व्यवस्थित रखना भी आपकी पर्सनैलिटी पर असर डालता है. ये आदतें बताती हैं कि आप खुद का ख्याल रखते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं. साफ-सुथरा रहना आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करता है. 3. गुस्से के बजाय शांति से दें जवाब मुश्किल हालात में व्यक्ति का व्यवहार उसकी सोच को दिखाता है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना, बहस बढ़ाना या दूसरों को नीचा दिखाना आपकी छवि खराब कर सकता है. इसके उलट, विवाद के दौरान शांत रहकर अपनी बात रखना समझदारी की निशानी है. इसका मतलब गलत बात सहना नहीं, बल्कि बिना आपा खोए अपनी बात मजबूती से रखना है. 4. अपनी जिंदगी और लक्ष्यों को दें महत्व जो व्यक्ति अपना पूरा समय दूसरों की तारीफ और ध्यान पाने में लगाता है, वह अपने विकास पर ध्यान नहीं दे पाता. अपने काम, शौक, सेहत और लक्ष्यों के लिए समय निकालना जरूरी है. चाणक्य की शिक्षाओं में भी आत्मनिर्भरता और अपने उद्देश्य पर ध्यान देने को महत्व दिया गया है. अपनी जिंदगी में व्यस्त और संतुलित रहने वाले लोग अक्सर ज्यादा आत्मविश्वासी नजर आते हैं. सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें , आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी. 5. दूसरों को सम्मान देना सीखें अच्छी पर्सनैलिटी सिर्फ अपने व्यवहार तक सीमित नहीं होती. आप दूसरों से कैसे बात करते हैं, उनकी राय को कितना महत्व देते हैं और उनके साथ कैसा बर्ताव करते हैं, यह भी आपकी पहचान बनाता है. पद, पैसा या उम्र देखकर सम्मान देना सही तरीका नहीं है. दूसरों की बात ध्यान से सुनना और किसी का अपमान न करना ऐसे गुण हैं, जो रिश्तों में भरोसा पैदा करते हैं. 6. मोटिवेशन से ज्यादा जरूरी है अनुशासन मोटिवेशन हर दिन एक जैसा नहीं रहता, लेकिन अनुशासन आपको अपने काम पर टिके रहने में मदद करता है. समय पर पहुंचना, किए गए वादे निभाना, रोजमर्रा के काम पूरे करना और अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटना अच्छी आदतें हैं. ऐसे लोगों पर दूसरे आसानी से भरोसा कर पाते हैं. नियमितता और जिम्मेदारी व्यक्ति को भरोसेमंद पहचान देती हैं.About the Authorकीर्ति राजपूत हिंदी डिजिटल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 13 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह साल 2021 से News18 हिंदी की धर्म टीम के साथ जुड़ी हैं, जहां…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 28, 2026, 14:34 ISTऔर पढ़ें
Trending
- टैलेंट का ऐसा इस्तेमाल क्यों? अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख भड़के यूजर्स – राष्ट्रवाणी
- 3 राज्यों में ‘मॉन्सटर तूफान’ का आपातकाल अलर्ट, अगले 48 घंटे सबसे खौफनाक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- पिता बना हत्यारा, 5 साल के मासूम का गला रेता, सोचने पर मजबूर कर देगी दरभंगा की ये घटना – राष्ट्रवाणी
- निशाने पर था वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन, डेड ड्रॉप से आने थे हथियार, आतंकी अरेस्ट, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अचानक फूटा पानी का फव्वारा, सैकड़ों फीट चला गया ऊंचा; दूर से दिखा झरने जैसा नजारा—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- शादी की जिद, साथ मरने का बहाना और मौत का खेल… प्रेमी के धोखे ने उजाड़ दिया परिवार – राष्ट्रवाणी
- सही फैसले लेते तो नंबर 4 और कप्तानी के हकदार होते ऋषभ पंत – राष्ट्रवाणी
- ‘सेना के शौर्य पर बनी फिल्मों को मिले सम्मान’, सलमान की ‘मातृभूमि’ के मुरीद हुए विवेक—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी

