राष्ट्रवाणी: वंदे भारत के खाने में मिला जंग लगा बोल्ट, वड़ा खाते समय यात्री के उड़े होश!Vande Bharat Meal: वंदे भारत के खाने में मिला जंग लगा बोल्ट, वड़ा खाते समय यात्री के उड़े होश, लोगों ने रेलवे पर उठाए सवाल!Written by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 14:23 ISTवंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को खाने में वड़ा के पास लोहे का जंग लगा बोल्ट मिला, जिसके बाद उसने वीडियो शेयर कर रेलवे की लापरवाही पर सवाल उठाए. शिकायत सामने आने के बाद IRCTC ने माफी मांगी और संबंधित कैटरिंग सर्विस के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां लोग ट्रेन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर सवाल उठा रहे हैं. वंदे भारत के खाने में मिला जंग लगा बोल्ट(फोटो: x-@SamKodial)भारतीय रेलवे में सफर के दौरान यात्रियों को आराम और बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार बदलाव किए जा रहे हैं. खासकर वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं. आरामदायक सीटें, साफ-सुथरे कोच, बेहतर लाइटिंग, बड़ी खिड़कियां और सफर के दौरान खाना जैसी सुविधाओं के चलते लोग इस ट्रेन को पसंद करते हैं. लेकिन जब सफर में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे, तो यात्रियों की चिंता भी बढ़ जाती है. ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से बेलगावी जा रही वंदे भारत ट्रेन में सामने आया, जहां एक यात्री ने अपने खाने में लोहे का बड़ा बोल्ट मिलने का दावा किया है. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही मामला चर्चा में आ गया. दरअसल, यह मामला बेंगलुरु से बेलगावी जा रही वंदे भारत ट्रेन का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समर्थ कोडियल नाम के यात्री ने अपने खाने की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. उन्होंने इस मामले में भारतीय रेलवे और IRCTC को टैग करते हुए शिकायत की और खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए. यात्री के शेयर किए गए वीडियो में प्लेट पर आधा खाया हुआ वड़ा दिखाई देता है. उसी प्लेट के पास लोहे का एक बड़ा बोल्ट पड़ा नजर आता है, जिस पर जंग जैसी परत दिखाई दे रही है. यात्री का कहना है कि वंदे भारत में सफर के दौरान उन्हें खाने में यह बोल्ट मिला, जो खानपान की गुणवत्ता में बड़ी लापरवाही है. समर्थ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बेंगलुरु से बेलगावी की यात्रा के दौरान वंदे भारत के खाने में उन्हें एक बड़ा बोल्ट मिला. उन्होंने इसे खाने की गुणवत्ता में गंभीर चूक बताया. यात्री ने तस्वीरों के जरिए इस घटना को सामने लाते हुए रेलवे से मामले की जांच करने की मांग की. A large bolt found in Vada in the Vande Bharath meal while travelling from Bengaluru to Belagavi today. This is a huge lapse in food quality. Please look into this matter @RailMinIndia @RailwaySeva @RailMadad @IRCTCofficial @railcomplaint #IndianRailways #VandeBharat — samarth kodial (@SamKodial) IRCTC ने शिकायत पर क्या जवाब दिया?
यात्री की पोस्ट सामने आने के बाद IRCTC ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. रेलवे की खानपान सेवा से जुड़ी संस्था ने यात्री को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी और कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. IRCTC ने अपने जवाब में बताया कि संबंधित सेवा प्रदाता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. इसके अलावा, रसोई में खाना बनाने वाले कर्मचारियों को तय नियमों और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि वे किचन का अच्छी तरह निरीक्षण करें और खाना तैयार करने से पहले सभी उपकरणों की जांच सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो. IRCTC का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को बेहतर बनाए रखना है. हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
वंदे भारत के खाने में बोल्ट मिलने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने इस घटना पर नाराजगी जताई, तो कुछ ने कैटरिंग व्यवस्था पर तंज कसते हुए मजाकिया कमेंट किए. एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा- “गजब! कैटरर कह रहा होगा कि हमने सेहत के लिए इसमें आयरन मिलाया है.” वहीं, एक दूसरे यूजर ने खानपान की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की कि अगर कैटरिंग का ठेका गलत लोगों को दिया जाएगा, तो ऐसी घटनाएं सामने आएंगी. एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया कि यात्री को संबंधित सेवा प्रदाता के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत करनी चाहिए. कुछ लोगों ने मजाक में यह भी कहा कि खाने के जरिए यात्री के शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, इन टिप्पणियों के बीच कई यूजर्स ने खाने की गुणवत्ता और यात्रियों की सुरक्षा को गंभीर मुद्दा बताया. Advertisementवंदे भारत में यात्रियों को मिलती हैं कई आधुनिक सुविधाएं वंदे भारत एक्सप्रेस को भारतीय रेलवे की आधुनिक और प्रीमियम ट्रेनों में गिना जाता है. इसमें यात्रियों को आरामदायक सीटें, ऑटोमैटिक दरवाजे, साफ-सुथरे कोच, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, बेहतर लाइटिंग, बड़ी खिड़कियां और आधुनिक इंटीरियर मिलता है. कई रूटों पर यात्रियों को टिकट के साथ खाना भी परोसा जाता है. ट्रेन में सुरक्षा और आराम को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिससे लंबी दूरी का सफर आसान हो सके. ऐसे में ट्रेन के खाने में लोहे का बोल्ट मिलने की शिकायत ने यात्रियों को हैरान कर दिया है. वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन से लोग बेहतर सफर के साथ साफ और सुरक्षित भोजन की भी उम्मीद करते हैं. इस घटना के बाद खानपान की गुणवत्ता और किचन की साफ-सफाई को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. IRCTC ने कार्रवाई की बात कही है, लेकिन यात्रियों का भरोसा बनाए रखने के लिए ऐसी घटनाओं को रोकना बेहद जरूरी है.About the Authorमैं निशांत कुमार, News18 Hindi में पत्रकार हूं. फिलहाल मैं यहां ऑफबीट सेक्शन में हूं. मुझे विदेश (इंटरनेशनल) से जुड़ी खबरों में भी गहरी रुचि है. खबरों से संबंधित किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे इस ईमेल…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।Location :OtherFirst Published :November 28, 2026, 14:23 ISTऔर पढ़ें

