राष्ट्रवाणी: UP में 120, बिहार में 60; किस राज्य में बढ़ेंगी कितनी सीटें? देखिये पूरी लिस्टयूपी में 120, बिहार में 60… परिसीमन के बाद किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी सीटें? देखिए पूरी लिस्टWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 22:24 ISTलोकसभा में सीटों का पूरा गणित बदलने वाला है. परिसीमन के बाद सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मौजूदा लोकसभा सीटों में 50% की समान बढ़ोतरी की जाएगी. इस इजाफे के साथ ही लोकसभा की कुल सीटें 543 से बढ़कर 824 हो सकती हैं. यानी मौजूदा संख्या के मुकाबले 281 सीटों का इजाफा होगा. चलिये जानते हैं आपके राज्य में कितनी सीटें बढ़ेंगी…परिसीमन के बाद लोकसभा की कुल सीटें 543 से बढ़कर 824 हो सकती हैं. संसद के विस्तारित मानसून सत्र में सोमवार को परिसीमन बिल लोकसभा में पेश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए दो-तिहाई समर्थन का आंकड़ा भी जुटा लिया है. हालांकि इस परिसीमन को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसके बाद लोकसभा में राज्यों की सीटों की संख्या कितनी होगी और किस राज्य को कितना फायदा मिलेगा. सरकार की तरफ से यह बताया गया है कि इस विधेयक में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मौजूदा लोकसभा सीटों में 50% की समान बढ़ोतरी की जाएगी. इस इजाफे के साथ ही लोकसभा की कुल सीटें 543 से बढ़कर 824 हो सकती हैं. यानी मौजूदा संख्या के मुकाबले 281 सीटों का इजाफा होगा. इस गणना में उत्तर प्रदेश सबसे आगे दिखाई दे रहा है. इस हिसाब से यूपी की मौजूदा 80 लोकसभा सीटें बढ़कर 120 हो जाएंगी. यानी यूपी को 40 अतिरिक्त सीटें मिलने वाली हैं. वहीं महाराष्ट्र की सीटें 48 से बढ़कर 72 हो सकती हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की 42 सीटें बढ़कर 63 होने का अनुमान है. किस राज्य को कितनी सीटें मिल सकती हैं?
Advertisementइस परिसीमन बिल का उद्देश्य देश की बढ़ी हुई आबादी को ध्यान में रखते हुए संसद में प्रतिनिधित्व बढ़ाना है. इसमें सीटों की गणना के लिए 2011 के जनगणना के आंकड़ों को आधार बनाया गया है. प्रस्तावित विधेयक के हिसाब से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संभावित सीटें इस प्रकार हैं… राज्य/केंद्र शासित प्रदेशमौजूदा सीटेंप्रस्तावित सीटेंबढ़ोतरीउत्तर प्रदेश8012040महाराष्ट्र487224पश्चिम बंगाल426321बिहार406020तमिलनाडु395920मध्य प्रदेश294415कर्नाटक284214आंध्र प्रदेश253813गुजरात263913राजस्थान253813ओडिशा213211केरल203010तेलंगाना17269असम14217झारखंड14217पंजाब13207छत्तीसगढ़11176हरियाणा10155दिल्ली7114जम्मू-कश्मीर583उत्तराखंड583हिमाचल प्रदेश462अरुणाचल प्रदेश231गोवा231मणिपुर231मेघालय231त्रिपुरा231दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव231अंडमान- निकोबार121चंडीगढ़121लद्दाख121लक्षद्वीप121मिजोरम121नागालैंड121पुडुचेरी121सिक्किम121 इस हिसाब से लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों के बढ़कर 824 तक पहुंच जाएगी. इस तरह निचले सदन में 281 सीटों का एकमुश्त इजाफा होगा. हालांकि यह संभावित आंकड़ा है. असल तस्वीर विधेयक पेश होने के बाद ही सामने आएगी. दरअसल लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने और परिसीमन की प्रक्रिया से जुड़े तीन विधेयक संसद के निचले सदन में 30 नवंबर को पेश किए जाने के लिए लिस्ट किए गए हैं. संसद की इस विशेष बैठक के दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा. परिसीमन बिल पारित होने के बाद किस राज्य में कितनी लोकसभा सीटें हो जाएंगी. (फोटो- X@arjunrammeghwal) केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने के मकसद से सदनों की सदस्य संख्या में 50 प्रतिशत तक वृद्धि करने का प्रस्ताव किया है. इसके तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 और राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 650 करने का प्रावधान है. प्रस्ताव के अनुसार, नए परिसीमन के बाद निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं और सीटों के आवंटन को वर्ष 2051 तक ऐसा ही रखा जाएगा. सरकार का लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण लागू करना है.About the Authorसाद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं. कहां से …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 22:19 ISTऔर पढ़ें

