राष्ट्रवाणी: बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग ऐसे बचाएगा लोगों की जानबड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जानReported by:Edited by:Last Updated:November 28, 2026, 23:52 ISTमुजफ्फरपुर में आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है. विभाग ने ऊंची इमारतों में सुरक्षा के लिए 22 मीटर लंबे हाइड्रॉलिक सिस्टम की व्यवस्था की है और आइकॉन मॉल में मॉकड्रिल किया.ख़बरें फटाफटमुजफ्फरपुर: कोचिंग से लेकर शॉपिंग मॉल और घर-दुकान तक में आग लगने की घटनाएं घटती रहती हैं. सबसे बड़ी दिक्कत आग वाली जगह तक पहुंच पाना और लोगों को बचाने में होती है. आग के बीच लोगों तक पहुंच पाना और उन्हें सुरक्षित निकाल पाना मुश्किल काम है. कई बार ऊंची बिल्डिंग में आग इतनी ऊंचाई पर लगी होती है कि वहां तक पहुंच पाना और आग के हालात में लोगों को सुरक्षित निकाल पाना अग्निशमन विभाग के लिए भी संभव नहीं होता है. ऐसे में समय के साथ अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा. इसके लिए मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में है. हाल के दिनों में हुई कई आग लगने की घटनाओं के बाद अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. इसी कड़ी में विभाग लगातार शहर की बड़ी इमारतों में मॉकड्रिल कर रहा है. शनिवार को मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित आइकॉन मॉल में अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची. इस दौरान हाईराइज बिल्डिंग में आग लगने की स्थिति में बचाव कार्य को लेकर विशेष मॉकड्रिल किया गया और वहां मौजूद लोगों को आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय समझाए गए. अग्निशमन विभाग ने ऊंची इमारतों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 22 मीटर लंबे हाइड्रॉलिक सिस्टम की व्यवस्था की है. इस आधुनिक उपकरण की मदद से बहुमंजिला इमारतों में फंसे लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सकता है और ऊपरी मंजिलों पर लगी आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता है. विभाग की इस पहल से शहर की बड़ी इमारतों में सुरक्षा प्रबंधों को परखने और लोगों को जागरूक करने में मदद मिल रही है. About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Muzaffarpur,BiharFirst Published :November 28, 2026, 23:52 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीद – राष्ट्रवाणी
- स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को हटाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कंधे पर अर्थी रखकर ट्रैफिक में खड़े रहे परिजन, सायरन बजाता निकला VIP काफिला – राष्ट्रवाणी
- मुंगेर: महिला का गला रेता और दोनों हाथों की नस काटी, शव बरामद, पति ने प्रेमी पर जताया शक – राष्ट्रवाणी

