राष्ट्रवाणी: कंधे पर अर्थी रखकर ट्रैफिक में खड़े रहे परिजन, सायरन बजाता निकला VIP काफिला’यमराज बी लाइक- आप कतार में हैं…’ कंधे पर अर्थी रखकर ट्रैफिक में खड़े रहे परिजन, सायरन बजाता निकला VIP काफिलाEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 23:47 ISTदेश में वीआईपी कल्चर खत्म करने के बड़े-बड़े दावे तो खूब होते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ताजा वीडियो हर संवेदनशील इंसान की आंखें नम कर देगा. इस दृश्य में सिर्फ आम मुसाफिर ही नहीं, बल्कि अंतिम यात्रा पर निकला एक शव भी वीआईपी काफिले के गुजरने का इंतजार करता नजर आ रहा है. कंधे पर अर्थी उठाए शोकाकुल लोग सड़क पर बेबस खड़े रहे और पास ही तैनात एक पुलिसकर्मी उनकी लाचारी देखता रहा.वीआईपी कल्चर में फंसी अंतिम यात्रा. (एआई एन्हांस्ड)वाराणसी. हमारे देश में वीआईपी कल्चर अक्सर आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बनता रहा है. कई बार एंबुलेंस फंसने की खबरें आती हैं, तो कभी दफ्तर जाने वाले लोग जाम में अटक जाते हैं, तो कई लोगों की परीक्षा तक छूटने की खबर आती रहती हैं. लेकिन अब जो तस्वीर सामने आई है, उसने संवेदनशीलता की सारी हदें पार कर दी हैं. जहां ऐसी मान्यता है कि अंतिम यात्रा को रास्ता देना चाहिए वहां भी लोग इस वीआईपी कल्चर के आगे बेबस दिख रहे हैं. सामने खड़ी पुलिस भी उनकी बेबसी को देख कर नजरें फेर रही थी. सामने आए वीडियो का नजारा किसी का भी दिल पसीजा सकता है. एक व्यस्त चौराहे पर रस्सी बांधकर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया था. गाड़ियों की लंबी कतार के बीच कुछ गमगीन लोग अपने परिजन का शव कंधे पर उठाए खड़े दिखाई दे रहे हैं. पीले कपड़े और गेंदे के फूलों से सजी अर्थी का बोझ लिए वे सभी लाचार नजर आ रहे हैं. दुख की इस घड़ी में उन्हें श्मशान घाट जाने के बजाय सड़क किनारे इंतजार करने पर मजबूर होना पड़ा. वीडियो पर लोग क्या बोले?
इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है. एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा कि यह वीआईपी कल्चर ‘जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी’ पीछा नहीं छोड़ता. कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर इस प्रथा पर पूरी तरह रोक कब लगेगी और इन्हें ऐसा क्या जरूरी काम होता है कि हर जगह इतनी जल्दी पहुंचना पड़ता है. एक अन्य शख्स ने चुटकी लेते हुए लिखा कि अब तो यमराज भी कह रहे होंगे कि आप कतार में हैं, थोड़ा प्रतीक्षा कीजिए. वहीं, कई यूजर्स ने निराशा जताते हुए कहा कि यहां मौत भी वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं बच सकती और हम जैसा वोट देकर चुनते हैं, उसका खामियाजा मरने के बाद भी भुगतना पड़ता है. सायरन बजाता गुजरा काफिला, देखती रही पुलिस दूसरी तरफ, तेज सायरन बजाती हुई सफेद लग्जरी गाड़ियों का काफिला पूरी रफ्तार से आगे बढ़ता रहा. आगे-पीछे पुलिस की गाड़ियां सुरक्षा घेरा बनाकर चल रही थीं. सबसे ज्यादा चुभने वाली बात यह थी कि चौराहे पर ड्यूटी दे रहा एक सिपाही बिल्कुल पास में खड़ा होकर इन लोगों की मजबूरी देखता रहा. उसके चेहरे पर न कोई शिकन थी और न ही उसने शव यात्रा को पहले रास्ता देने की कोई पहल की. जब आखिरी गाड़ी वहां से निकल गई, तब जाकर रस्सी हटाई गई और अंतिम यात्रा आगे बढ़ सकी. Advertisementक्या मरने के बाद भी नहीं मिलता सम्मान?
यह वीडियो देखने के बाद आम लोगों में काफी नाराजगी है. हर कोई यही पूछ रहा है कि क्या सिस्टम के लिए किसी नेता या बड़े अफसर का वक्त एक इंसान की अंतिम विदाई से भी ज्यादा कीमती हो गया है? भारतीय संस्कृति में अर्थी को रास्ता देना सबसे बड़ा धर्म माना जाता है, मगर सत्ता के रुतबे के आगे यह परंपरा भी बौनी पड़ती दिख रही है. उम्मीद है कि जिम्मेदार अधिकारी इस घटना का संज्ञान लेंगे, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी अपमानजनक स्थिति न झेलनी पड़े.About the AuthorSub-Editorसिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Varanasi,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 23:47 ISTऔर पढ़ें

