राष्ट्रवाणी: बीसीसीआई ने अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. महिला चयन समिति ने भाविका अहिरे को कप्तान चुना है. अनादि तागड़े उपकप्तान चुनी गई हैं. टीम में समाइरा राघव, उमा काशवी भी हैं. बता दें कि अंडर-19 महिला एशिया कप का आगामी सीजन यूएई में होगा. भाविका अहिरे टीम की कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जबकि अनादि तगड़े उनकी डिप्टी हैं. भाविका आने वाली 11 तारीख को अपना 19वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी. बाएं हाथ की बल्लेबाजी भाविका की कप्तानी में इंडिया-19 टीम ने हाल ही में इंग्लंड के खिलाफ 2 अनऑफिशियल टी20 मैच खेले थे. दूसरे मैच में इंडिया ने 106 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी . दीया यादव ने 49 गेंदों में 87 रनों की अच्छी पारी खेली थी, वह भी इस टीम में शामिल हैं. भाविका की कप्तानी में इंडिया अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 को दोनों टी20 मैचों में हराया था. पहले टी20 में भाविका ने 33 गेंदों में 63 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. अचसा परमार का प्रदर्शन भी उसमें शानदार रहा था, जिन्होंने पहले मैच में 52 बनाए थे. दूसरे मैच में उन्होंने 41 गेंदों में 6 छक्के और 8 चौकों की मदद से 82 रनों की पारी खेली थी. भाविका अहिरे (कप्तान और विकेटकीपर), अनादि तागड़े (उपकप्तान), इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, महक नरवासे, मैत्री मनियार, ईश्वरी अवसरे, दीया यादव, श्रेया एस चव्हाण (उपकप्तान), समैरा राघव, कुमारी पलक, उमा काशवी, अचसा परमार, पलक सिंह. इस टीम में शामिल उमा काशवी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 3 विकेट लिए थे. उन्होंने 3 ओवरों में 24 रन दिए थे. दूसरे मैच में उन्होंने सिर्फ 2 ओवर डाले, उसमें भी सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए. मैत्री मनियार ने उन दोनों मैचों में कुल 4 विकेट (2+2) लिए थे. भारत की अंडर-19 महिला टीम काफी मजबूत नजर आ रही है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- नेपाल से भारत जा रहे नवविवाहित जोड़े को एसएसबी ने रोका, लोगों ने किया हंगामा – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीद – राष्ट्रवाणी
- स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को हटाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
