राष्ट्रवाणी: कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2027 के लिए कप्तान की तलाश है. पिछले सीजन अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभालते नजर आए थे. लेकिन उनके संन्यास के बाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी को लेकर टेंशन बढ़ गई है. इसी बीच इरफान पठान ने बताया कि भारत के स्टार लेफ्ट हैंड बल्लेबाज रिंकू सिंह को केकेआर का कप्तान बनाया जा सकता है. पठान ने बताया कि उन्होंने रिंकू का नाम क्यों लिया. जियोस्टार से बात करते हुए इरफान पठान ने कहा, “रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बनाने को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिलहाल, उनकी टीम में कप्तानी के लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं. ऐसे में रिंकू सबसे बेहतर विकल्प नजर आते हैं.” पठान ने आगे कहा, “वे ऑक्शन से भी किसी कप्तान को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो सिर्फ एक ही खिलाड़ी का नाम दिमाग में आता है – शाई होप. उन्होंने हाल ही में भारत में एक सीरीज खेली है और बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. वे चाहें तो इस विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट के काम करने के तरीके को देखते हुए, मुझे लगता है कि रिंकू सिंह ही कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान बनेंगे.” पठान ने कहा, “उन्होंने जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया है, उसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं है. अजिंक्य रहाणे के न होने से अंगकृष रघुवंशी को ओपनिंग का मौका मिल सकता है, अगर टीम उन्हें यह जिम्मेदारी देना चाहे. इस तरह, कई चीजें उनके लिए सही दिशा में बैठ सकती हैं. पिछले साल बाहर रहने के बाद, हर्षित राणा अब गेंदबाजी के लिए पूरी तरह फिट हो गए हैं, जिससे टीम की ताकत और बढ़ेगी. इसलिए, अगर कोलकाता के पास एक अच्छा लीडर हो, तो उनका आने वाला सीजन पिछले सीजन के मुकाबले काफी बेहतर हो सकता है.” We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- नेपाल से भारत जा रहे नवविवाहित जोड़े को एसएसबी ने रोका, लोगों ने किया हंगामा – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीद – राष्ट्रवाणी
- स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को हटाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

