राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के सदर बाजार स्थित विधि ज्वेलर्स एंड बुलियन दुकान से 1 करोड़ 88 लाख 37 हजार 630 रुपये के सोने, चांदी और हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, भाठागांव निवासी रिखब बरडिया की सदर बाजार में विधि ज्वेलर्स एंड बुलियन नाम से दुकान है।
24 अगस्त 2026 को किरण साहू नाम की महिला अपनी एक साथी के साथ दुकान पहुंची। उसने खुद को नगर निगम के आवास विभाग में कार्यरत बताया और कारोबारी का विश्वास जीत लिया।

