राष्ट्रवाणी: आलू की खेती में चाहिए मुनाफा, तो इन बातों का रखें ख्याल आलू की खेती में चाहिए मुनाफा, तो सिंचाई से लेकर जल निकासी तक इन बातों का रखें ध्यानReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 07:57 ISTलखीमपुर खीरी में आलू की फसल में सिंचाई का काम शुरू हो गया है. ऐसे में किसानों को जरूरत के अनुसार ही पानी लगाने की सलाह दी जा रही है. अधिक सिंचाई से खेत की मिट्टी हट सकती है और आलू के कंद सूर्य की रोशनी के संपर्क में आकर हरे पड़ सकते हैं. कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहेल के अनुसार, कंद दिखाई देने पर तुरंत उन पर मिट्टी चढ़ा देनी चाहिए. इसके साथ ही सर्दियों में झुलसा रोग के लक्षणों पर नजर रखना और खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था करना भी जरूरी है. लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसान बड़े पैमाने पर आलू की खेती करते हैं. आलू की खेती किसानों के लिए अच्छी आमदनी का एक बेहतर जरिया मानी जाती है. कम लागत और उचित देखभाल के साथ किसान इससे अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. यही वजह है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसान आलू की खेती करते हैं. इस समय आलू की फसल में सिंचाई का काम शुरू हो गया है. ऐसे में किसानों को सिंचाई करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. थोड़ी सी लापरवाही किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकती है. ज्यादा सिंचाई से हरे पड़ सकते हैं आलू के कंद दरअसल, कई बार किसान आलू की फसल में जरूरत से ज्यादा पानी लगा देते हैं. इससे खेत की मिट्टी अपनी जगह से हटने लगती है और आलू के कंद मिट्टी के ऊपर दिखाई देने लगते हैं. जब आलू के कंद सीधे सूर्य की रोशनी के संपर्क में आते हैं तो उनका रंग हरा पड़ने लगता है. इससे आलू की गुणवत्ता प्रभावित होती है और बाजार में उचित कीमत मिलने में भी परेशानी हो जाती है. इसलिए किसानों को सिंचाई के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि खेत से मिट्टी न बहे और आलू के कंद खुले न रह जाएं. कंद दिखाई देने पर तुरंत चढ़ाएं मिट्टी कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सुहेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आलू की फसल में सिंचाई करते समय किसानों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. खेत में जरूरत के अनुसार ही पानी लगाएं. अधिक सिंचाई करने से मिट्टी हट सकती है और आलू के कंद बाहर दिखाई देने लगते हैं. यदि किसी कारणवश खेत में मिट्टी हट जाती है और कंद दिखाई देने लगते हैं तो किसान तुरंत उन कंदों पर मिट्टी चढ़ा दें. इससे आलू के कंद सूर्य की सीधी रोशनी के संपर्क में आने से बचेंगे और उनका रंग हरा होने की आशंका कम होगी. सर्दियों में झुलसा रोग से भी रहें सावधान उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में आलू की फसल में झुलसा रोग का प्रकोप भी अधिक देखने को मिलता है. यह रोग फसल को काफी नुकसान पहुंचा सकता है. झुलसा रोग का असर सबसे पहले पत्तियों पर दिखाई देता है. पत्तियों पर भूरे या काले धब्बे पड़ने लगते हैं और धीरे-धीरे पत्तियां सूखने लगती हैं. यदि समय रहते इस रोग की पहचान और रोकथाम नहीं की गई तो इसका असर पूरी फसल पर पड़ सकता है. नियमित करें खेतों की निगरानी, जल निकासी का रखें ध्यान किसानों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपने खेतों का निरीक्षण करते रहें. फसल में किसी भी तरह के रोग के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों से सलाह लें. बिना जानकारी के कीटनाशक या फफूंदनाशक दवाओं का छिड़काव करने से बचें. इसके अलावा खेत में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखना भी जरूरी है. खेत में लंबे समय तक पानी भरा रहने से आलू की जड़ों और कंदों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. किसान संतुलित सिंचाई, समय पर मिट्टी चढ़ाने और रोगों की नियमित निगरानी करके अपनी फसल को सुरक्षित रख सकते हैं.About the Authorविवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…Location :Lakhimpur,Kheri,Uttar PradeshFirst Published :November 25, 2026, 07:57 ISTऔर पढ़ें
Trending
- विवाद: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट की हिदायत फिर भी नहीं जला दीपथून पर दीप, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Jaipur Cyber Crime: 400 करोड़ की चोरी में 12वीं गिरफ्तारी – राष्ट्रवाणी
- हिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 7950 केस – राष्ट्रवाणी
- ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर, चीन ने बोइंग को दिया 50 विमानों का बड़ा ऑर्डर – राष्ट्रवाणी
- IIIT भागलपुर की समृद्धि को 59 लाख का पैकेज, खुद बताया सफलता का राज, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- नौकरी छोड़ पति-पत्नी ने घर की रसोई से शुरू किया स्टार्टअप, बेटी के नाम को बनाया ब्रांड – राष्ट्रवाणी
- 2027 तक $4,650 के पार जा सकता है सोना, Goldman Sachs ने बताई उछाल की 3 वजहें, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- संभल में पाकिस्तानी रेशम की कढ़ाई व स्टोन और हैंडवर्क वाले बुर्के की शादियों में बढ़ी मांग – राष्ट्रवाणी

