बेंगलुरु. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा सह-स्थापित एक प्रतिष्ठित रेस्तरां पर निर्धारित समय सीमा के बाद खुले रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 11 दिसंबर को यहां सेंट मार्क्स मार्ग पर स्थित “बैस्चन” नामक रेस्तरां को कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया.

उन्होंने बताया कि यह रेस्तरां निर्धारित समय से अधिक समय तक खुला था और वहां देर रात तक पार्टियां आयोजित की जा रही थीं.
पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में रेस्तरां के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस थाने में कर्नाटक पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.” प्राथमिकी के अनुसार, 11 दिसंबर को पुलिस अधिकारी थाना क्षेत्र में विशेष गश्ती ड्यूटी पर थे. इस दौरान एक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उन्होंने संबंधित रेस्तरां का निरीक्षण किया. प्राथमिकी में कहा गया, “देर रात करीब 1.30 बजे जब शिकायतकर्ता रेस्तरां पहुंचा, तो उसने पाया गया कि रेस्तरां का प्रबंधक सरकार द्वारा निर्धारित समय से अधिक समय तक अनधिकृत रूप से उसे संचालित कर रहा था.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version