राष्ट्रवाणी: भारत की तरफ से ऑस्कर 2027 की ऑफिशियल एंट्री के रूप दर्ज की गोंधल फिल्म को अब होम्बले फिल्म्स दुनियाभर में रिलीज करने जा रहा है। दुनियाभर में रिलीज होगी गोंधल/Photo-Instagram होम्बले फिल्म्स ‘गोंधल’ को विश्वभर में रिलीज करेगा गोंधल’ ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री बनी थी संतोष दावखर ने IFFI में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
होम्बले फिल्म्स हमेशा से रीजनल फिल्मों की एक बड़ी समर्थक रही है। केजीएफ से लेकर कांतारा के बाद उन्होंने 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की कहानी को वर्ल्डवाइड ऑडियंस तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म जब ग्लोबल स्तर पर रिलीज हुई तो इसकी कमाई और भी ज्यादा बढ़ गई।
अब हनुमान अंश की सफलता के बाद होम्बेल फिल्म्स ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री चुने जाने के बाद मराठी फिल्म गोंधल को भी दुनियाभर में रिलीज करने की जिम्मेदारी ली है। गोंधल में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी और निषाद भोईर जैसे एक्टर्स ने मुख्य भूमिका निभाई है।
गोंधल सिर्फ ऑस्कर 2027 के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री नहीं बनी है, बल्कि 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में निर्देशक संतोष दावखर ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी जीता। अब भारतीयों को गर्व महसूस करवाने वाली फिल्म गोंधल को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाते हुए, पैन इंडिया पावरहाउस कंपनी ‘होम्बले फिल्म्स’ ने अब ऑफिशियल तौर पर इस फिल्म के ओवरसीज थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन की कमान अपने हाथों में ले ली है, ताकि इसे दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।
From an award-winning Marathi film to India’s official entry for the Oscars 2027, #Gondhal. We are proud to bring this powerful story to audiences across the globe. Overseas Release by @hombalefilms. SOON IN CINEMAS. #SantoshDavakhar @ilaiyaraaja #DavakharFilms @HombaleOverseas “अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म से अब भारती की ऑस्कर 2027 में ऑफिशियल एंट्री में जाने वाली फिल्म गोंधल को समर्थन देते हुए होम्बले फिल्म्स ने मूवी का नया पोस्टर शेयर किया और लिखा “यह फिल्म हमारे द्वारा ओवरसीज मार्केट में ले जाई जा रही है।
फिल्म की कहानी ग्रामीण महाराष्ट्र में रात के समय किए जाने वाले अनुष्ठान की झलक दिखाती है, जिसमें विश्वास, इंसानी जुनून, ताकत संग धोखे का मेल है। होम्बले फिल्म्स ने मूवी की ओवरसीज रिलीज की तो एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है, लेकिन मूवी कब तक वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में आएगी, इसको लेकर अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं दी है।
इस फिल्म के अलावा यह प्रोडक्शन हाउस अपनी सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों सालार 2, शौर्यंगा पर्व, महावतार परशुराम, सूर्या 48, येतो का नाय और ऋतिक रोशन के साथ अपकमिंग कोलाब्रेशन शामिल है।
