राष्ट्रवाणी: रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के आतिथ्य में आयोजित दो दिवसीय “अग्र महाकुंभ 2026—सेवा, शक्ति और सामर्थ्य का संगम” के द्वितीय दिवस, 20 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ स्तरीय “दशम अग्र अलंकरण समारोह” आयोजित किया जाएगा।

समारोह में शिक्षा, प्रशासनिक सेवा, समाजसेवा, राजनीति, चिकित्सा, जीव-दया, पर्यावरण, पत्रकारिता, खेल, महिला सशक्तिकरण, कला-संस्कृति, उद्योग-व्यापार एवं संस्थागत सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली प्रदेश की 18 प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को प्रतिष्ठित “अग्र अलंकरण” से सम्मानित किया जाएगा।

अग्र अलंकरण के संयोजक ललित अग्रवाल तथा सह-संयोजक पंकज अग्रवाल, डॉ. विकास गोयल एवं वर्षा अग्रवाल ने बताया कि चयन समिति द्वारा प्राप्त प्रविष्टियों एवं उपलब्धियों का गहन अध्ययन, चिंतन-मंथन तथा निष्पक्ष मूल्यांकन करने के बाद पुरस्कार विजेताओं का चयन किया गया है। ये सभी चयनित प्रतिभाएं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकी हैं और अपनी उपलब्धियों से अग्रवाल समाज के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश को गौरवान्वित कर रही हैं।

प्रदेशभर में इन पुरस्कारों की विशेष प्रतिष्ठा है। समाज की प्रतिभाएं इस सम्मान को प्राप्त करना अपने लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मानती हैं। ये अलंकरण केवल सम्मान नहीं, बल्कि सेवा, साधना, संघर्ष एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की सार्वजनिक स्वीकृति हैं।

अग्र महाकुंभ 2026 में विशिष्ट उपलब्धियों एवं योगदान के लिए निम्न प्रतिभाओं को “अग्र विशिष्ट सम्मान” से भी सम्मानित किया जाएगा आयोजन समिति के छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल , संभागीय अग्रवाल महासभा सरगुजा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, अग्रवाल सभा अंबिकापुर के अध्यक्ष संजय मित्तल , कार्यक्रम के संयोजक सुभाष गोयल और कन्हैयालाल अग्रवाल, प्रचार प्रसार प्रभारी सुनील अग्रवाल बॉबी , मुकेश गर्ग, प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल ने, समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने तथा इस ऐतिहासिक समारोह के साक्षी बनने की अपील की है।

यह समारोह समाज की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का अभिनंदन करने के साथ ही नई पीढ़ी को सेवा, शिक्षा, पुरुषार्थ, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version