राष्ट्रवाणी: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन और केंडल जेनर सहित कई सितारों ने रैंप पर जलवा बिखेरा। एफिल टावर के सामने ऐश्वर्या राय का रॉयल अवतार (Picture Courtesy: X/Instagram) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस फैशन वीक में सोमवार को सितारों का मेला लगा, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ सुपरमॉडल केंडल जेनर, सिमोन एशली, वायोला डेविस, जेन फॉन्डा और सेलिन डियोन ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।

अपने खूबसूरत लुक्स से इन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एफिल टावर के पास आयोजित इस इवेंट के रैंप शो में ऐश्वर्या और केंडल के लुक्स की सभी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आइए देखें इन दोनों के लुक्स में ऐसा क्या खास था।

पेरिस में आयोजित इस इवेंट के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन पर जब रैंप पर उतरीं, तो उनसे निगाहें हटाना मुश्किल हो गया। इस खास मौके पर उन्होंने डिजाइनर यारा शूमेकर के फॉल 2026-27 कुटूर कलेक्शन से एक ड्रामेटिक टू-पीस वेलवेट गाउन पहना था। ये गाउन रिच वेलवेट और स्कल्पचरल पोर्शन्स का शानदार मेल था, जिसके साथ शामिल केप इसे ड्रामेटिक और रॉयल लुक दे रहा था।

इस वेलवेट गाउन में थ्री-डी फ्रिज एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जो इसकी बनावट को काफी अलग लुक दे रही थी। साथ ही, अटैच एक लंबे और क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड केप ने ऐश्वर्या के लुक को और भी शानदार बना दिया। रैंप वॉक के समय लाइट्स इस खूबसूरत गाउन के क्रिस्टल्स से रिफ्लेक्ट हो रहे थे, जिससे गाउन के डार्क लुक को एक शाइन मिल रही थी।

इसके साथ ऐश्वर्या ने एक खूबसूरत टियारा और बोल्ड रेड लिपस्टिक कैरी किया, जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे थे। अपने बालों के लिए भी ऐश्वर्या ने काफी बोल्ड कलर चुना, जो उनके लुक को सभी से अलग बना रहा था। सुपरमॉडल केंडल जेनर भी इस रैंप वॉक पर किसी से कम नहीं लग रही थीं।

इस बार वो शो स्टॉपर की तरह नहीं, बल्कि शो को लीड करते हुए रैंप पर उतरीं। केंडल का अंदाज एंजेल ऑफ द नाइट जैसा लग रहा था। उन्होंने एक ट्रांसपेरेंट ब्लैक नेकेड ड्रेस पहनी थी, जो ऊपर से बॉडी हगिंग थी और नीचे जमीन पर पहुंचते हुए फ्लो कर रही थी।

इस ड्रेस में हाई नेक के साथ हाई स्लिट भी था, जो केंडल की लुक को काफी अट्रैक्टिव बना रहा था। इस ड्रेस के अंदर केंडल ने आइवरी लॉन्जरी पहनी थी, जो इस ड्रेस से दिखाई दे रही थी। उन्होंने इस लुक को ब्लैक स्टिलेटो के साथ पेयर किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version