राष्ट्रवाणी: दक्षिण कोरिया में ‘माई एआई पार्टनर: स्ट्रेंज लव’ नामक एक अनोखा रियलिटी शो शुरू हुआ है, जहां प्रतिभागी इंसानों की बजाय एआई पार्टनर को डेट कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया में शुरू हुआ अनोखा डेटिंग शो (एआई Generated Image) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।

एआई हमारी दुनिया में क्रांति ला रहा है। अभी तक इसका इस्तेमाल सिर्फ काम में किया जाता था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब लोग एआई को डेट भी कर रहे हैं? जी हां, दक्षिण कोरिया में एक ऐसा रियैलिटी शो शुरू हो रहा है, जिसने इंसानी रिश्तों को एआई से रिप्लेस कर दिया है।

दरअसल, इस रियैलिटी में भाग लेने वाली प्रतिभागी किसी इंसान को नहीं, बल्कि खुद की पसंद किए एआई को डेट कर रहे हैं। आइए जानें इन अनोखे रियैली शो के बारे में। दक्षिण कोरिया के इस अनोखे शो का नाम माय एआई पार्टनर: स्ट्रेंज लव है।

इस शो के प्रतिभागी अपनी पसंद और जरूरतों के हिसाब से तैयार किए गए एआई पार्टनर के साथ डेट पर जाते हैं। हालांकि, ये एआई पार्टनर फिजिकली मौजूद नहीं होगा और सिर्फ टैबलेट की स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। लेकिन इसकी खासियत है कि ये पुरानी बातों को पूरी तरह याद रखते हैं और खुद के फैसले लेते हैं।

इस डेटिंग शो के एक प्रतिभागी और वेबटून आर्टिस्ट कियान84 का मानना था कि वो कभी किसी एआई के साथ इमोशनली इनवॉल्व नहीं हो सकते। हालांकि, जब उन्होंने गा-ही नाम के एआई पार्टनर के साथ वक्त बिताना शुरू किया, तो उनका नजरिया बदलने लगा। अपने एआई पार्टनर के साथ उन्होंने साइकलिंग की, घूमे-फिरे और पिकनिक भी एन्जॉय किया।

बाद में उन्होंने ना ही नाम के दूसरे एआई पार्टनर को चुना, जो उनके आइडियल पार्टनर के ज्यादा करीब थी। इसके बाद कियान84 का लगाव इस हद तक बढ़ गया कि वो अपने एआई पार्टनर को अपने तकिए के पास रखकर सोने लगे। उनका कहना है कि उनका एआई पार्टनर उन्हें उस सिक्योरिटी का एहसास करवाता है, जो उन्होंने इंसानी रिश्तों में मुश्किल से मिलती है।

टीवी होस्ट जांग दो-योन ने भी इस शो में एआई पार्टनर को डेट करने का अनुभव लिया। एक खास मौके पर एआई ने जांग का पसंदीदा गाना बजाया और एक मशहूर फिल्मी सीन को दोहराया, जिस पर जांग ने उसके साथ डांस भी किया। इस खास पल में जांग को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या किसी रिश्ते में पार्टनर का शारीरिक रूप से मौजूद होना जरूरी है?

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version