राष्ट्रवाणी: अक्सर लोगों की अलमारी कपड़ों से भरी रहती है, लेकिन जब तैयार होने की बारी आती है, तो समझ नहीं आता कि क्या पहनें. कभी पसंदीदा कपड़ा नहीं मिलता, तो कभी कपड़ों के ढेर में जरूरी चीज दब जाती है. इसकी एक बड़ी वजह अलमारी में कपड़ों को सही तरीके से न रखना है. कई बार हम ऐसे कपड़े भी संभालकर रखते हैं, जिन्हें लंबे समय से पहना ही नहीं है. इससे अलमारी में जगह कम हो जाती है और रोज कपड़े ढूंढने में समय बर्बाद होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान तरीकों से अपनी अलमारी को व्यवस्थित कर सकते हैं. अलमारी को व्यवस्थित करने का सबसे आसान तरीका है कि सबसे पहले उसमें रखे सभी कपड़ों को बाहर निकालें. इसके बाद कपड़ों को अलग-अलग हिस्सों में बांट लें. जैसे रोज पहनने वाले कपड़े, ऑफिस या कॉलेज के कपड़े, पार्टी में पहनने वाले कपड़े और मौसम के हिसाब से इस्तेमाल होने वाले कपड़े. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके पास किस तरह के कितने कपड़े हैं. जो कपड़े लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए हैं, उन्हें भी अलग रखें. अगर कोई कपड़ा छोटा हो गया है, खराब हो चुका है या अब आपकी पसंद का नहीं है, तो उसे अलमारी में जगह देने के बजाय अलग कर दें. इससे अलमारी में जगह खाली होगी और रोज पहनने वाले कपड़ों को ढूंढना आसान हो जाएगा. कपड़ों को अलमारी में रखने का तरीका भी काफी मायने रखता है. अगर आप सभी कपड़ों को एक ही जगह रख देते हैं, तो जरूरत के समय उन्हें ढूंढना मुश्किल हो जाता है. इसलिए रोज पहनने वाले कपड़ों को ऐसी जगह रखें, जहां से उन्हें आसानी से निकाला जा सके. जींस, टी-शर्ट और दूसरे ऐसे कपड़ों को अच्छे से मोड़कर अलग-अलग ढेर में रखें. वहीं, शर्ट, कुर्ती और ऐसे कपड़े जिन्हें मोड़ने से ज्यादा सिलवटें पड़ती हैं, उन्हें हैंगर पर टांग कर रखें .अलमारी में छोटी टोकरियों या डिब्बों का इस्तेमाल करें. इनमें मोजे, रूमाल, बेल्ट और दूसरे छोटे सामान अलग रखें. इससे छोटी चीजें कपड़ों के बीच खोती नहीं हैं. अगर अलमारी में कई खाने हैं, तो हर खाने को किसी एक तरह के कपड़ों के लिए तय कर दें. इससे आपको याद रहेगा कि कौन-सा कपड़ा कहां रखा है और हर बार पूरी अलमारी उलटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अलमारी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले कपड़ों को सामने और आसानी से पहुंचने वाली जगह पर रखना चाहिए. जिन कपड़ों को आप रोज कॉलेज, ऑफिस या घर पर पहनते हैं, उन्हें अलग हिस्से में रखें. वहीं, शादी-पार्टी या किसी खास मौके पर पहने जाने वाले कपड़ों को अलग जगह पर रखे. मौसम बदलने पर भी कपड़ों की जगह बदलना फायदेमंद रहता है. गर्मियों में हल्के कपड़े आगे रखें और सर्दियों के कपड़ों को जरूरत के हिसाब से निकालें. इसके अलावा, हर दिन इस्तेमाल के बाद कपड़ों को वापस उनकी तय जगह पर रखने की आदत डालें. साफ कपड़ों को अलमारी में रखने से पहले अच्छी तरह मोड़ लें और गंदे कपड़ों को अलग रखें. हफ्ते में एक बार कुछ मिनट निकालकर अलमारी को व्यवस्थित कर लें. ऐसा करने से कपड़ों का ढेर नहीं लगेगा और आपको जरूरत के समय अपना पसंदीदा कपड़ा आसानी से मिल जाएगा. निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- बीसीसीएल ने झरिया मास्टर प्लान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ने मनाया स्थापना दिवस 2026 – भारतीय पीएसयू
- लगातार 3रे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने उत्पादन लक्ष्य की समीक्षा की, भारतीय पीएसयू को नए खनन पैच शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोल इंडिया विनिवेश आय से समर्पित कल्याण कोष की मांग की; पीएम मोदी को लिखें- भारतीय पीएसयू
- मोरी-5 विस्फोट पर ओएनजीसी को ₹36.17 करोड़ के पर्यावरण मुआवजे के नोटिस का सामना करना पड़ा – भारतीय पीएसयू
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू

